WWE में फेमस सुपरस्टार के भविष्य पर अहम जानकारी आई सामने, कॉन्ट्रैक्ट को लेकर खुलासा

Ujjaval
कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट एक-दूसरे से बात करते हुए (Photo: WWE.com)
कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट एक-दूसरे से बात करते हुए (Photo: WWE.com)

Karrion Kross Contract Status: WWE फैंस के बीच पिछले कुछ महीनों से कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) और स्कार्लेट (Scarlett) चर्चा का विषय बने हुए हैं। वो दोनों लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। क्रॉस को फैंस पुश मिलते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अपडेट सामने आया है।

Ad

कैरियन क्रॉस Raw में हर हफ्ते बैकस्टेज नजर आते हैं और फैंस उन्हें पुश मिलते हुए देखना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार कैरियन क्रॉस अपने मौजूदा WWE कॉन्ट्रैक्ट के आखिरी साल में हैं। Fightful Select ने अपडेट देते हुए बताया कि WWE ऑफिशियल्स ने अभी तक क्रॉस से नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बातचीत नहीं है। यह चीज सामने नहीं आई है कि WWE क्रॉस और स्कार्लेट को रोस्टर पर रखने में रुचि ले रहे हैं, या नहीं।

youtube-cover
Ad

यह चीज पूरी तरह से संभव है कि WWE और कैरियन क्रॉस चीजों को एकदम अंत तक ले जाने के बारे में सोच रहे हो। इससे क्रॉस को कंपनी में अपनी पोजिशन समझ आ जाए और WWE को भी यह पता चल जाए कि कैरियन उनके लिए फायदेमंद हो सकते हैं, या नहीं। अमूमन जब सुपरस्टार अपने कॉन्ट्रैक्ट के अंत पर होता है, तो उन्हें एक महीने पहले बताया जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि क्रॉस कुछ महीनों तक और कॉन्ट्रैक्ट में हैं। ऐसे में आने वाले समय में उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर ऑफिशियल्स से बातचीत हो सकती है।

इस हफ्ते के WWE Main Event पर कैरियन क्रॉस नजर आएंगे

WWE का Main Event शो का 662वां संस्करण Raw के पहले टेप किया गया था। यह अब जल्द ही दिखाया जाने वाला है। Main Event के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए कैरियन क्रॉस और अकीरा टोज़ावा के बीच मैच प्लान किया गया है। क्रॉस को फैंस मुख्य शोज़ पर लड़ते हुए देखना चाहते हैं लेकिन अब तक उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। आने वाले समय में WWE को उन्हें पुश देना चाहिए और लगातार मुख्य स्टोरीलाइन में जगह देनी चाहिए। क्रॉस को जिस तरह से फैंस का सपोर्ट मिल रहा है, उसका WWE को इस्तेमाल करना होगा।

youtube-cover
Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications