कविता देवी प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गई हैं। वो WWE द्वारा साइन की गई पहली भारतीय महिला हैं। इसके अलावा कविता देवी को शनिवार के दिन एक और बड़ा सम्मान मिला। कविता देवी को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया गया। शनिवार को नई दिल्ली में एक सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी 112 महिलाओं को सम्मानित किया गया। ये सम्मान देश की 'फर्स्ट लेडीज़' को दिया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सबसे पहले मुकाम हासिल किया। इस सेरेमनी का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया गया था। Congratulations to #KavitaDevi on receiving an award from the Ministry of Women and Child Development (Government of India) as she became the first Indian lady to be signed by @WWE. A post shared by WWE India (@wweindia) on Jan 22, 2018 at 9:00pm PST खेल, बिजनेस, रक्षा क्षेत्र के अलावा दूसरी क्षेत्रों की महिलाओं की इस अवॉर्ड से नवाजा गया। पहली भारतीय महिला जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल था। इसके साथ ही देश की पहली मर्चेंट नेवी कैप्टन राधिका मेनन भी सम्मानित की गईं। कविता देवी भारत की पहली और एकलौती महिला रैसलर हैं, जिन्होंने WWE रिंग में कदम रखा। इसके साथ ही वो WWE द्वारा साइन की गईं पहली महिला रैसलर भी हैं। कविता देवी ने पिछले साल WWE के 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर सुर्खियां बटोरी थी। सूट सलवार पहनकर लड़ने वालीं कविता की वीडियो बहुत ही वायरल हुई थी। हालांकि उन्हें पहले ही राउंड में न्यू जीलैंड की डकोटा काई के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन एक ही मैच ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।