WWE न्यूज़: कविता देवी ने सूट-सलवार पहनकर रैसलिंग करने के राज़ से पर्दा उठाया

Enter caption

कविता देवी का नाम आज प्रोफेशनल रैसलिंग फैंस के अलावा आम लोग भी जानते हैं। कविता WWE में परफॉर्म करने वालीं भारत की पहली और इकलौती महिला रैसलर हैं।

Ad

हरियाणा में जन्मीं कविता देवी WWE रिंग में केसरी रंग के सलवार-सूट पहनकर उतरती हैं। सूट-सलवार कविता देवी का रिंग गीयर है। अब उन्होंने रिंग में सूट-सलवार पहनकर उतरने के कारण के बारे में बात की। रैसलिंग इंक डॉट कॉम से बात करते हुए कविता देवी ने ये बात कही।

"सूट-सलवार पहनकर रिंग में लड़ने का फैसला मेरा निजी है। ऐसा करने के पीछे एक बड़ा कारण था। लोगों को लगता है कि WWE में महिला रैसलर्स सिर्फ शॉर्ट्स पहनकर ही रैसलिंग करती हैं, वैसे अमेरिका की ज्यादार रैसलर शॉर्ट्स ही पहनती हैं। भारत के लोगों को यही लगता है। फिर मैंने सोचा कि अमेरिका के लोगों को हमारे कल्चर (संस्कृति) से रूबरू करवाया जाए। इसके जरिए मैं भारत के लोगों का नजरिया बदलना चाहती थी, जिससे कि भविष्य में यहां की रैसलर भी WWE में जाएं और रिंग गीयर के बारे में सोचकर फिकरमंद ना हों।"

कविता देवी को WWE में ट्रेनिंग लेते हुए करीब एक साल हो चुका है। इस दौरान कविता देवी ने अपने काम से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। रैसलमेनिया 2018 में भी कविता देवी NXT की रैसलरों के साथ नजर आई थीं। कविता देवी रैसलमेनिया में भी शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला रैसलर हैं। हालांकि अभी तक उनका NXT डेब्यू नहीं हुआ है, वो कुछ NXT लाइव इवेंट्स में जरूर नजर आई हैं। NXT में सफलता हासिल करने के बाद ही उनकी मेन रोस्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो पाएगा।

2017 में हुए 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट की वजह से कविता देवी ने रातों-रात सुर्खियां बटोरी थी। उनकी और डकोटा काई की यूट्यूब वीडियो को बहुत व्यूज़ मिले थे।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications