प्रो रैसलिंग इल्सट्रेटेड (PWI) ने साल 2016-2017 के रैसलरों के टॉप रैसलरों की लिस्ट जारी किया है। इसमें 31 जुलाई 2016 से लेकर 30 जुलाई 2017 तक समय माना गया है। इस लिस्ट में पहला स्थान न्यू जापान प्रो रैसलिंग (NJPW) के चैंपियन काजूचिका ओकाडा को दिया गया है। वो पहले जापानी रैसलर हैं, जिन्हें PWI 500 रैसलरों की सूची में पहला स्थान मिला है। इस समय के दौरान ओकाडा और कैनी ओमेगा ने कई शानदार मैच लड़े, जिन्हें रैसलिंग जानकार डेव मैल्टजर ने 6 स्टार मैचों का दर्जा दिया है। PWI द्वारा जारी की गई दुनिया के टॉप 10 रैसलरों की लिस्ट में 8 रैसलर WWE और 2 रैसलर NJPW के हैं। लिस्ट में दूसरा स्थान एजे स्टाइल्स को मिला है। वहीं पिछले साल इस लिस्ट में टॉप करने वाले रोमन रेंस को इस बार चौथा स्थान हासिल हुआ है। प्रो रैसलिंग इल्सट्रेटेड की टॉप 10 रैसलरों की सूची: 1. काजूचिका ओकाडा 2. एजे स्टाइल्स 3. केविन ओवंस 4. रोमन रेंस 5. कैनी ओमेगा 6. शिंस्के नाकामुरा 7. डीन एम्ब्रोज़ 8. समोआ जो 9. बॉबी रूड 10. द मिज़ The @OfficialPWI 500 is ready for order right now in print & digital at https://t.co/Ip3ocrA39F. Congratulations, Kazuchika Okada! pic.twitter.com/LZiKfvIOSg — PWI (@OfficialPWI) August 30, 2017 PWI के सीनियर लेखक डैन मर्फी ने ओकाडा द्वारा लिस्ट में पहला स्थान बनाने को लेकर बयान देते हुए कहा, "ये अवॉर्ड दर्शाता है कि रैसलिंग फैंस और मीडिया उस प्रमोशन और रैसलर के बारे में क्या सोचते हैं, इस बात का आंसर काजूचिका ओकाडा हैं। इस चीज़ से पता लगता है कि जापानी रैसलर और जापानी रैसलिंग कितनी खास है। टॉप 10 रैसलर की इस लिस्ट में 8 रैसलर WWE के हैं, जिस बात को दर्शाता है कि क्यों WWE दुनिया की सबसे बड़ी और फेमस रैसलिंग कंपनी है, जिसका हिस्सा हर कोई बनना चाहता है। दूसरे स्थान पर एजे स्टाइल्स और तीसरे पर केविन ओवंस हैं। एजे स्टाइल्स जबसे WWE का हिस्सा बने हैं, उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। इस दौरान एजे स्टाइल्स WWE चैंपियन और यूएस चैंपियन रहे हैं।