Keith Lee: AEW Dynamite के इस हफ्ते के एपिसोड के मेन इवेंट में पूर्व WWE सुपरस्टार्स कीथ ली (Keith Lee) और सर्व स्ट्रीकलैंड (Swerve Strickland) ने इतिहास रच दिया। बता दें, इस हफ्ते Dynamite के मेन इवेंट में द यंग बक्स (The Young Bucks) ने ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच में कीथ ली & सर्व स्ट्रीकलैंड और पावरहाउस हॉब्स (Powerhouse Hobbs) & रिकी स्टार्क्स (Ricky Starks) के खिलाफ अपना AEW वर्ल्ड टैग टीम टाइटल्स डिफेंड किया था। इस मैच में कीथ ली और सर्व स्ट्रीकलैंड ने टीम के रूप में काफी शानदार काम किया था। View this post on Instagram Instagram Postवहीं, अंत में सर्व स्ट्रीकलैंड ने रिकी स्टार्क्स को सर्व स्टॉम्प देते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस जीत के साथ ही कीथ ली & सर्व स्ट्रीकलैंड अपने AEW करियर में पहली बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस बनने में कामयाब रहे हैं। कई फैंस इन दो पूर्व WWE सुपरस्टार्स के चैंपियंस बनने से हैरान रह गए थे और कुछ फैंस इन दोनों की जीत से काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। यह देखना रोचक होगा कि कीथ ली & सर्व स्ट्रीकलैंड AEW वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस के रूप में फैंस को कितना प्रभावित कर पाते हैं।पूर्व WWE सुपरस्टार्स कीथ ली और सर्व स्ट्रीकलैंड ने AEW में कब डेब्यू किया था? View this post on Instagram Instagram Postपूर्व WWE सुपरस्टार्स कीथ ली और सर्व स्ट्रीकलैंड ने कुछ ही हफ्तों के अंतराल में AEW में अपना डेब्यू किया था। बता दें, कीथ ली ने 9 फरवरी 2022 को Dynamite के एक एपिसोड के दौरान AEW में चौंकाने वाला डेब्यू किया था। इससे पहले कीथ ली को WWE मेन रोस्टर में उतनी सफलता नहीं मिली थी और कीथ को नंवबर 2021 में कंपनी द्वारा रिलीज करने का फैसला किया गया था।वहीं, सर्व स्ट्रीकलैंड की बात की जाए तो उन्होंने अपना AEW डेब्यू 6 मार्च 2022 को हुए Revolution इवेंट में किया था। इसके बाद सर्व स्ट्रीकलैंड ने 11 मार्च को AEW Rampage के एक एपिसोड में टोनी नीज़ को हराते हुए अपना इन-रिंग डेब्यू किया था। बता दें, सर्व स्ट्रीकलैंड को भी कीथ ली की तरह WWE मेन रोस्टर में काम करने का मौका मिल चुका है और वो इस कंपनी में ईशा स्कॉट के रूप में हिट रो फैक्शन का हिस्सा हुआ करते थे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।