हाल ही में WWE ने 18 रेसलर्स को निकाल दिया था। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम 37 साल के कीथ ली (Keith Lee) का था। अपने रिलीज होने के बाद पहली बार कीथ ली ने प्रतिक्रिया दी है। कीथ ली ने फैंस को कड़ा संदेश इस बार दिया है। कीथ ली को निकालने की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। कहा जा रहा था कि कीथ ली को बड़ा पुश फ्यूचर के लिए मिलेगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला। WWE में कीथ ली ने काफी अच्छा काम किया थापिछले साल कीथ की मेन रोस्टर में एंट्री हुई थी। मेन रोस्टर में आते ही कीथ ली ने बड़े मैचों में हिस्सा लिया। रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गज को कीथ ली ने हरा दिया था। कीथ ली इस साल की शुरूआत में अचानक गायब हो गए थे। बाद में पता चला कि उन्हें कोविड हुआ था। कुछ महीने पहले ही WWE में उन्होंने वापसी की थी। कीथ ली के गिमिक में भी बहुत बड़ा बदलाव किया गया। विंस मैकमैहन ने इसकी जिम्मेदारी खुद ली थी। अब अचानक उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद फैंस काफी गुस्से में नजर आए थे। कीथ ली ने ट्विटर के जरिए इस बार अपनी बात रखी। कीथ ली ने कहा कि ये समय उनके लिए बहुत कठिन है। ली ने ये भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि वो अपने फ्यूचर आगे शानदार बनाएंगे। ली ने अपने फैंस को साथ देने के लिए धन्यवाद भी कहा। Professional Lee@RealKeithLeeThank you for all the positivity that has been dropped on me the past few days as well as the birthday wishes. I love you. Worry not. We are not done. We work.#BaskInMyGlory #iAmLimitless2:16 AM · Nov 9, 2021206111925Thank you for all the positivity that has been dropped on me the past few days as well as the birthday wishes. I love you. Worry not. We are not done. We work.#BaskInMyGlory #iAmLimitless https://t.co/NkxqL6qkWMकीथ ली का WWE में NXT रन काफी शानदार चला था। NXT चैंपियन भी वो रहे थे। मेन रोस्टर में भी धमाकेदार एंट्री उनकी हुई थी लेकिन ज्यादा आगे वो नहीं बढ़ पाए। ऐसा कहा जा रहा था कि विंस मैकमैहन ने ही कीथ ली के नए गिमिक को तैयार किया था। खैर WWE में अब कीथ ली नजर नहीं आएंगे। इम्पैक्ट रेसलिंग और AEW में वो आने वाले समय में जा सकते हैं। WWE से रिलीज हुए कई सुपरस्टार्स ने AEW में एंट्री कर ली है। कीथ ली का रेसलिंग की दुनिया में अब बहुत बड़ा नाम हो गया है। AEW में जाकर वो काफी अच्छा काम कर सकते हैं।