7 महीनों तक अचानक WWE टीवी से कीथ ली (Keith Lee) गायब हो गए थे। इसका कारण भी किसी को पता नहीं चल पाया था। अब पूर्व NXT चैंपियन और 154 किलो के कीथ ली ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया। कीथ ली ने कुछ हफ्ते पहले कहा था कि वो अपनी स्टोरी बताएंगे। अब एक छह मिनट का वीडियो उन्होंने रिलीज कर दिया। ली ने बताया कि जनवरी में वो अपने मैच से पीछे हट गए थे और इसका कारण COVID-19 रहा। यानी कि ली भी इस चीज से गुजर रहे थे। ली ने कहा कि इसके बाद कई WWE सुपरस्टार्स पॉजिटिव आए थे। The first recording of this went over 13 minutes.....so I said and detailed far less, but I said enough.https://t.co/AtvGzJF7FX— Eventual Lee (@RealKeithLee) August 12, 2021कीथ ली ने हाल ही में WWE Raw में वापसी की थी8 फरवरी को रिडल के साथ कीथ ली का मैच हुआ था। ली को इसके बाद WWE की तरफ से कॉल आया था और कहा गया कि उनके ब्लड में दिक्कत है। ये भी कहा गया कि इसका असर उनके दिल पर बाद में पड़ सकता है। ली को कोविड की वजह से इसके बाद काफी दिक्कत हो सकती थी। इस वजह से वो बाहर चले गए थे। खुद ली की मंगेतर भी कोविड पॉजिटिव आईं थी।पिछले कुछ महीने कीथ ली के लिए खास नहीं गुजरे। सोशल मीडिया पर वो एक्टिव रहे और फैंस को संदेश देते रहे थे। काफी समय बाद उन्होंने अब वापसी कर ली है। हालांकि पहले ही मैच में कीथ ली को WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने बुरी तरह हरा दिया था। मेन रोस्टर में कीथ ली ने काफी अच्छा काम अभी तक किया है। WWE द्वारा पुश भी उन्हें मिला और इसका फायदा उन्होंने उठाया।I've decided. I am just going to tell you guys the story myself. Give me a week or two.— Eventual Lee (@RealKeithLee) July 26, 2021रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की हालत वो खराब कर चुके हैं। कीथ को इस साल शुरूआत में तगड़ा पुश मिलने वाला था लेकिन कुछ चीजों की वजह से ये नहीं हो पाया। खैर अब वो अपने जोन में वापस आ गए है। फिलहाल किसी बड़ी स्टोरीलाइन का वो हिस्सा नहीं है लेकिन जल्द ही टाइटल पिक्चर में नजर आएंगे। WWE ने आगे भी उनके लिए कोई ना कोई खास प्लान तैयार जरूर किया होगा।