कुछ दिन पहले WWE ने सुपरस्टार कीथ ली (Keith Lee) को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। NXT में कीथ ली ने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां वो चैंपियन भी बने। मेन रोस्टर में पिछले साल उनकी एंट्री हुई और बड़े मैचों का हिस्सा वो रहे। अब ऐसा लग रहा था कि WWE द्वारा उन्हें तगड़ा पुश मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूर्व WWE सुपरस्टार कीथ ली ने किया ट्वीट21 नवंबर को Survivor Series 2021 का आयोजन होगा। इस पीपीवी का इतिहास हमेशा से शानदार रहा हैै। कई सुपरस्टार्स अपने पुराने मोमेंट्स को याद कर रहे हैं। रिकोशे ने सोशल मीडिया के जरिए Survivor Series 2019 को याद किया। यहां RAW VS SmackDown VS NXT के बीच मैच हुआ था। NXT की टीम में कीथ ली भी शामिल थे और यहीं से उनका असली करियर शुरू हुआ था। कीथ ली ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और वो फैंस की नजरों में आ गए। कीथ ली की नजर रिकोशे के ट्वीट पर पड़ी और उन्होंने शानदार जवाब दिया। काफी भावुक स्टेटमेंट कीथ ली ने दिया और कहा कि इस मैच की मेमोरी को वो कभी नहीं भूल सकते हैं।Professional Lee@RealKeithLee@KingRicochet I seem to have a vague memory of this Survivor Series.12:49 PM · Nov 16, 2021113833@KingRicochet I seem to have a vague memory of this Survivor Series.WWE मेन रोस्टर में ज्यादा समय कीथ ली ने नहीं बिताया। Survivor Series 2019 को कीथ ली कभी नहीं भूल सकते हैं। यहीं से कीथ ली को पुश भी मिला था। इस वजह से ही पिछले साल मेन रोस्टर में उनकी एंट्री हो गई। मेन रोस्टर में आने के बाद WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन को उन्होंने हराया था। इसके बाद भी वो कई बड़े मैचों का हिस्सा रहे। सभी मैचों में कीथ ली ने काफी प्रभावित किया था।हाल ही में कीथ ली के गिमिक में बदलाव किया गया था। यहां तक की उनका नाम भी बदल दिया गया। कीथ ली ने खुद खुलासा किया था कि इसके पीछे विंस मैकमैहन का हाथ था। खैर ये सब चीजें ऐसी ही रह गई क्योंकि उन्हें रिलीज कर दिया गया। रिलीज होने के बाद कीथ ली ने खुद कहा कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है। खैर कुछ समय बाद वो किसी अन्य कंपनी में काम करते हुए नजर आएंगे।