पिछले साल नवंबर में WWE ने कीथ ली (Keith Lee) को रिलीज कर दिया था। WWE द्वारा लिए गए इस निर्णय से कोई भी खुश नजर नहीं आया। रिलीज होने के बाद से लगातार अब अपने लुक में पूर्व चैंपियन कीथ ली बदलाव कर रहे हैं। कीथ ली ने इस बार ट्विटर पर अपने नए लुक की तस्वीर पोस्ट की। खास बियर्ड के साथ वो इसमें नजर आ रहे हैं। ली ने अपनी दाढ़ी-मूंछ अब बढ़ा ली है। एक तरह से देखा जाए तो ली इस तस्वीर में पहचाने नहीं जा रहे हैं।WWE ने कीथ ली को पिछले साल नवंबर में रिलीज कर दिया थाकीथ ली ने ट्रेनिंग के दौरान की एक तस्वीर पोस्ट की। ली ने अपने लुक पर जोक भी मारा। कीथ ली ने ये भी कहा कि वो अब अपने करियर के अगले फेस पर काम कर रहे हैं। इसके जरिए कीथ ली ने जल्द वापसी के संकेत भी दे दिए है।Selective Lee@RealKeithLeeBack to work. In the Lab.I think I'm almost done with my Samuel L. Jackson meme look (right after I take a crazy looking photo with it lol). But it's time to start considering what is next properly.12:51 PM · Jan 4, 2022211182Back to work. In the Lab.I think I'm almost done with my Samuel L. Jackson meme look (right after I take a crazy looking photo with it lol). But it's time to start considering what is next properly. https://t.co/2m1nIVzbOLकीथ ली WWE में सभी के फेवरेट रहे थे। NXT में अपने काम से उन्होंने सभी को प्रभावित किया था। WWE ने भी जल्द ही उनकी मेन रोस्टर में एंट्री करा दी थी। मेन रोस्टर में आने के बाद भी ली ने जबरदस्त काम किया। मेन रोस्टर में आते ही उन्होंने दिग्गज रैंडी ऑर्टन को हरा दिया था। इसके बाद भी कई अच्छे मैचों में वो शामिल रहे थे। कीथ ली बहुत टाइम तक टीवी से बाहर रहे और पिछले साल के मिड में उन्होंने वापसी की। WWE ने कीथ ली के गिमिक में बहुत बड़ा बदलाव भी किया। यहां तक की उनका नाम भी बदल दिया गया था। ये सब देखकर लगा था कि WWE ने उनके लिए खास प्लान तैयार किया है। उन्हें पुश देने की तैयारी भी की जा रही थी। अचानक WWE ने उन्हें रिलीज कर सभी को चौंका दिया। कीथ ली का रेसलिंग की दुनिया में बड़ा नाम है। अब कीथ ली रिंग में कब वापसी करेंगे ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल वो WWE के साथ 90 दिन के नॉन कम्पीट क्लॉज कॉन्ट्रैक्ट पर है। ये क्लॉज खत्म होने के बाद वो किसी रेसलिंग कंपनी में अपना डेब्यू करेंगे।