WWE में पिछले 2 सालों से सैथ रॉलिंस ने पैडीग्री फिनिशर से बड़े-बड़े स्टार्स को चित्त किया है। इस हफ्ते के मंडे नाइट रॉ के दौरान 'द किंगस्लेयर' सैथ रॉलिंस ने नए फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल किया। सैथ रॉलिंस का नया फिनिशिंग मूव न्यू जापान प्रो रैसलिंग के स्टार कैनी ओमेगा के फिनिशर रेन ट्रिगर से मेल खाता है। इस ट्वीट के जरिए आप सैथ रॉलिंस के नए फिनिशर को देख सकते हैं, जिसका शिकार उन्होंने कार्ल एंडरसन को बनाया। Watches NJPW once #RAW pic.twitter.com/dFBQZICfPG — Italo Santana (@BulletClubItal) April 25, 2017 वहीं नीचे दी गई वीडियो में आप कैनी ओमेगा द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रेन ट्रिगर मूव को देख सकते हैं। कैनी ओमेगा, जिनका असली नाम टायसन किड है, वो एक कनाडाई प्रोफेशनल रैसलर हैं। कैनी फिलहाल NJPW के साथ काम करते हैं और वो रिंग ऑफ ऑनर में भी नजर आते हैं। ओमेगा बुलेट क्लब के लीडर हैं, एजे स्टाइल्स के NJPW छोड़ने के बाद से ही ओमेगा बुलेट क्लब के लीडर बने हुए हैं। रेन ट्रिगर कैनी ओमेगा का फिनिशिंग मूव है जोकि शिंस्के नाकामुरा के किनशासा के प्रभावित हो सकता है। सैथ रॉलिंस द्वारा उनका मूव कॉपी किए जाने पर कैनी ने ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। Well, at least I still have my entrance music... pic.twitter.com/aoWN2CLyay — Kenny Omega (@KennyOmegamanX) April 25, 2017 (कम से कम मेरा एंट्रेंस म्यूजिक तो अभी मेरा ही है) To clarify,I'm not upset.The thievery of late is blatant/funny but anyone is free to put their own spin on stuff.I'll be out doing the same? — Kenny Omega (@KennyOmegamanX) April 25, 2017 (मेरे फिनिशर कॉपी किए जाने की वजह से उदास नहीं हूं) मंडे नाइट रॉ के दौरान सैथ रॉलिंस, फिन बैलर और बिग कैस ने टीम बनाकर समोआ जो, कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ का सामना किया। इस मैच में एंजो अमोरे हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरस ने उन पर रिंग के बाहर अटैक कर दिया और उन्हें मैजिक किलर दिया। सैथ और बिग कैस को एक पार्टनर की कमी खल रही थी, जिसके बाद कर्ट एंगल ने एलान किया कि सैथ औऱ कैस का नया पार्टनर फिन बैलर होंगे। मैच के आखिरी पलों में सैथ रॉलिंस ने कार्ल एंडरसन को पकड़कर पैडीग्री देने की कोशिश की लेकिन तभी उन्होंने अपने मन बदलते हुए एंडरसन को नया फिनिशिर दिया। इस फिनिशर में उन्हें अपना घुटना उनके सिर पर मारा। हालांकि अभी तक इसी फिनिशर का आधिकारिक नाम नहीं पता चल पाया है। देखना होगा कि WWE सैथ के नए फिनिशर मूव का क्या नाम देती है।