4 साल बाद स्मैकडाउन में आए विंस मैकमैहन का हाल तो बुरा हुआ लेकिन उन्होंने हैल इन ए सैल के लिए एक बड़े मैच का एलान कर दिया है। शेन मैकमैहन का मुकाबला अब केविन ओवंस के साथ इस पीपीवी में होगा। खैर ये मुकाबला तो तय था बस विंस मैकमैहन को इसका एलान करना था। #TheChairman@VinceMcMahon just dropped BIG NEWS on @FightOwensFight...that he's going to meet @shanemcmahon INSIDE #HellInACell! #SDLivepic.twitter.com/ysiNjQFNx4 — WWE (@WWE) September 13, 2017 वैसे ये मुकाबला अब आर या पार को होगा। क्योंकि पिछले एपिसोड में केविन ओवंस ने हदें पार करते हुए शेन मैकमैहन के परिवार के बारे में गलत कह दिया था। इसके बाद शेन ने केविन की पिटाई कर दी। इसके बाद विंस मैकमैहन ने शेन को सस्पेंड कर दिया। लेकिन सभी को लगा की अथॉरिटी के खिलाफ जाने पर शेन को सस्पेंड किया गया था, जबकि ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा की मैंने शेन को इसलिए सस्पेंड किया क्योंकि उन्होंने तुम्हें कम मारा। जो तुमने किया उसके लिए तुम्हें बड़ी सजा मिलनी चाहिए थी। इसके बाद विंस ने केविन ओवंस को फायर कर दिया। केविन ओवंस ने कहा की अगर मैंने उनके बेटे को हरा दिया तो वो फिर फायर नहीं होंगे। इसके बाद विंस ने केविन से हाथ मिलाया। लेकिन केविन ओवंस ने अपने सिर से टक्कर मारकर विंंस को नीचे गिरा दिया। विंस मैकमैहन के सिर से बुरी तरह खून निकल आया था। इसके बाद विंस जैसे ही ख़ड़े हुए तो केविन ने दो पंच मारकर फिर गिरा दिया उन्हें। इसके बाद बुरी तरह उठाकर पटक दिया। रैफरी और सिक्योरिटी उऩसे हाथ जोड़कर विनती कर रहे थे ऐसा ना करने की। केविन ने रैफरी को भी मार के साइड कर दिया। एक जबरदस्त किक केविन ने इसके बाद विंस को मार दी। इसके बाद रोप वे के ऊपर से विंस के ऊपर कूद गए।