WWE में Roman Reigns की करोड़ों की सैलरी के बारे में जानकर दिग्गज हुए हैरान, दिया बड़ा बयान

WWE, Roman Reigns, Kevin Nash,
WWE में रोमन रेंस शायद सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले रेसलर हैं (Photo: WWE.com)

Roman Reigns WWE Salary: WWE हॉल ऑफ फेमर केविन नैश (Kevin Nash) ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) की सैलरी का खुलासा करते हुए बड़ा बयान दिया। यही नहीं, उन्होंने रोमन की सैलरी की 1990 के दशक के रोस्टर से तुलना की। WWE को मौजूदा समय में बिजनेस के मामले में काफी फायदा हो रहा है। हालिया रिपोर्ट की माने तो मौजूदा समय में मर्चेंडाइज की जबरदस्त बिक्री हो रही है। WWE ने मौजूदा समय में मर्चेंडाइज बिक्री के मामले में एटीट्यूड एरा को भी पीछे छोड़ दिया है। रोमन इस चीज के सबसे बड़े कारणों में से एक हैं। उन्होंने कई सालों से दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी की जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठा रखी है।

Ad

यह कहना गलत नहीं होगा कि रोमन रेंस स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के इतिहास के सबसे बड़े बॉक्स-ऑफिस अट्रैक्शन बन चुके हैं। केविन नैश WWE में रोमन रेंस की करोड़ो की सैलरी के बारे में जानकर हैरान है। केविन ने हाल ही में अपने Kliq This पॉडकास्ट पर इस बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि रोमन हर साल 15 मिलियन डॉलर्स (करीब 1 अरब 26 करोड़ रूपए) की कमाई कर रहे हैं जो कि 1993 के रोस्टर की कमाई से भी ज्यादा है। WWE हॉल ऑफ फेमर ने कहा,

"मैंने एक लिस्ट देखी। मुझे नहीं पता कि यह कितनी सच है। हालांकि, इस लिस्ट में WWE की टॉप 10 सैलरी का जिक्र है। इसमें रोमन रेंस की सैलरी 15 मिलियन डॉलर्स बताई गई है। मैं इस बारे में हरिकेन से बात कर रहा था।"
Ad

WWE दिग्गज ने SmackDown में रोमन रेंस-सैमी ज़ेन के रीयूनियन से जुड़ी समस्या बताई

रोमन रेंस WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड की शुरूआत में सैमी ज़ेन को अपने असली ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं बनाना चाहते थे। इसके बाद सैमी ने मेन इवेंट में रोमन को सोलो सिकोआ के अटैक से बचाया था। इस चीज के जरिए ज़ेन ने रेंस के ग्रुप में जगह बना ली है। अब पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने इस रीयूनियन से जुड़ी बड़ी समस्या बताई। उन्होंने कहा,

"फैंस यही चाहते थे। उन्होंने वही किया जो कि दर्शक चाहते थे। सभी को अंदाजा था कि यह होने वाला है। जैसा कि हमने बताया कि कई बार आपको फैंस के अनुसार चीजें करनी पड़ती है। काश यह इतना प्रेडिक्टबेल नहीं होता।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications