WWE ने हाल ही में ट्रेन्टन में लाइव इवेंट किया, जिसमें स्मैकडाउन रोस्टर ने हिस्सा लिया। WWE ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि केविन ओवंस और सैमी जेन ने लाइव इवेंट के दौरान कब्जा करते हुए स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर को एक कड़ा संदेश दिया। पिछले कुछ महीनों से केविन ओवंस, सैमी जेन, शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन के बीच एक दिलचस्प स्टोरी चल रही है। जेन और ओवंस दोनों ने ही पिछले दो हफ्तों में शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन के ऊपर हमला किया। WWE इस कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए केविन ओवंस और सैमी जेन का WWE की लिस्ट से ही हटा दिया और इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि रैसलमेनिया में इन चारों के बीच टैग टीम मैच देखने को मिल सकता है। ट्रेन्टन में हुए लाइव इवेंट के दौरान इन दोनों ने रिंग पर कब्जा किया और कहा कि उन्हें गलत तरीके से निकाला गया और उन्हें डेनियल ब्रायन से काफी उम्मीद थी। हालांकि वो भी कंपनी के ही चहेते निकले। ओवंस भी फैंस के ऊपर निशाना साध रहे थे कि शिंस्के नाकामुरा का एंट्रैंस थीम बजा। The recently fired #KevinOwens and @SamiZayn storm the ring in #WWETrenton and deliver a message to @WWEDanielBryan and the #WWEUniverse! pic.twitter.com/6xjNk9gMBS — WWE (@WWE) March 25, 2018 ओवंस और जेन के दखल देने के अलावा लाइव इवेंट में फैंस को एक बड़ी खुशखबरी भी मिली। चोट के कारण एक्शऩ से दूर चल रहे WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स ने वापसी की। उन्होंने न्यू डे के साथ टीम बनाते हुए रूसेव-एडन इंग्लिश और चैड गेबल-शेल्टन बेंजामिन की टीम का सामना 8 मैन टैग टीम मैच लड़ा। स्टाइल्स ने अपनी टीम के लिए एडन इंग्लिश को फिनोमिनल फोरआर्म देकर जीत हासिल की। Had a blast at #WWETrenton can’t wait to go to backlash next! pic.twitter.com/cpCc2K0Gld — Deviljho Crybaby (@FGC_Pins) March 25, 2018