WWE ने Roman Reigns के भाइयों के टाइटल मैच का किया ऐलान, WrestleMania में मिली करारी हार का बदला लेने का मिला मौका

Pankaj
WWE SmackDown में होगा जबरदस्त मुकाबला
WWE SmackDown में होगा जबरदस्त मुकाबला

The Usos: WWE SmackDown में दो हफ्ते बाद बहुत बड़ा चैंपियनशिप मैच होगा। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को द उसोज़ (The Usos) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। फैंस को WrestleMania रीमैच देखने को मिलेगा।

Ad

WrestleMania 39 में सैमी और केविन ने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उसोज़ का टाइटल रन जबरदस्त रहा था। जिमी और जे उसो के पास 622 दिन से SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप थी, वहीं इन दोनों ने मई 2022 में Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।

28 अप्रैल को होने वाले WWE SmackDown के एपिसोड में उसोज़ के पास फिर से अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस बनने का मौका होगा। केविन और सैमी दूसरी बार टाइटल को डिफेंड करेंगे। पिछले हफ्ते द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ दोनों ने अपनी चैंपिनयशिप डिफेंड की थी।

Ad

सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप को हार भी सकते हैं। WWE Night of Champions का आयोजन अगले महीने 27 मई को होगा। इस शो का आयोजन सऊदी अरब में होगा। आप सभी को पता है कि सैमी ज़ेन को वहां जाने की अनुमति नहीं है। केविन ओवेंस भी सऊदी अरब में नहीं जाते हैं। इस लिहाज से भी देखा जाए तो दोनों का टाइटल ड्राप हो सकता है।

WrestleMania 39 के बाद से अभी तक सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का सफर कुछ खास नहीं रहा है। सैमी को जे उसो के खिलाफ सिंगल्स मैच में हार का सामना करना पड़ा था। केविन ओवेंस को सोलो सिकोआ ने हराया था। सैमी और केविन का साथ इस समय मैट रिडल दे रहे हैं। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सिकोआ ने रिडल को भी मात दे दी है।

क्या WWE दिग्गज रोमन रेंस को खुश होने का मौका देंगे द उसोज़?

अब देखना होगा कि टाइटल मैच में केविन और सैमी किस तरह का प्रदर्शन करेंगे। सिकोआ से इन्हें बचकर रहना होगा। वो बीच में आकर दखलअंदाजी जरूर कर सकते हैं। अगर द उसोज़ दोबारा चैंपियंस बनेंगे तो फिर रोमन रेंस भी खुश हो जाएंगे। द ब्लडलाइन के अंदर चल रही गड़बड़ दूर हो सकती है। रेंस की नजरें भी इस मुकाबले पर जरूर टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications