"Roman Reigns हमेशा से चीटिंग करते आए हैं"- WWE Raw में चैंपियंस का फूटा गुस्सा, The Bloodline के खिलाफ मैच में जीत का किया दावा

Ujjaval
WWE Raw की शुरुआत काफी अच्छी रही
WWE Raw की शुरुआत काफी अच्छी रही

Roman Reigns: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड की शुरुआत जबरदस्त तरीके से हुई। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस का सैगमेंट देखने को मिला। केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) पर निशाना साधा और अपनी जीत का दावा किया। बाद में जजमेंट डे (Judgement Day) ने एंट्री की और एक जबरदस्त मैच भी यहां पर तय हो गया।

केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने एंट्री की। सैमी ने प्रोमो की बेहतरीन तरीके से शुरुआत की और Night of Champions 2023 के लिए तय हुए टैग टीम टाइटल मैच को लेकर बात की। सैमी ने बताया कि वो इस मैच को लेकर खुश हैं क्योंकि अब उन्हें बदला लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि Elimination Chamber 2023 में उन्हें रेंस को हराना चाहिए था।

ज़ेन ने बताया कि रोमन रेंस हमेशा ही चीटिंग करते हुए आए हैं और इसी वजह से कोई उन्हें धराशाई करने में सफल नहीं रहा है। इसी बीच सैमी ने रेंस की बेइज्जती की और उनके चेहरे पर गुस्सा दिख रहा था। जजमेंट डे ने एंट्री की और उनके कुछ बोलने से पहले ही केविन भड़क गए। उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने जजमेंट डे को लड़ने के लिए बुलाया। केविन ने कहा कि वो ब्लडलाइन से परेशान हो गए हैं।

सैमी ज़ेन ने केविन को शांत कराया और बताया कि शायद उन्होंने शुरुआत में काफी बड़ी-बड़ी बातें बोल दी। सैमी ने जजमेंट डे को बोलने का मौका दिया। जजमेंट डे ने बताया कि केविन और सैमी को ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी खत्म करने के बाद नए विरोधियों की जरूरत होगी। ऐसे में वो लाइन में सबसे आगे रहेंगे।

डॉमिनिक मिस्टीरियो को प्रोमो कट करते समय जबरदस्त बू मिली। केविन ओवेंस और रिया रिप्ली का कंफ्रंटेशन देखने को मिला और फिर जजमेंट डे का चैंपियंस से ब्रॉल हुआ। हील स्टार्स ने मिलकर केविन और सैमी पर हमला किया और चले गए। यहां से केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ टैग टीम मैच तय हो गया।

WWE Night of Champions में होगा Roman Reigns और Solo Sikoa का Kevin Owens और Sami Zayn के खिलाफ मैच

SmackDown के आखिरी एपिसोड में एक शॉकिंग ऐलान देखने को मिला था। पॉल हेमन ने बताया था कि रोमन रेंस और सोलो सिकोआ मिलकर मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस को Night of Champions 2023 में चैलेंज करने वाले हैं। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन पर काफी दबाव होगा क्योंकि रोमन रेंस हमेशा जीतने का तरीका किसी तरह से जरूर देख लेते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।