"Backlash में बुरी हालत करेंगे"- WWE के मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns के भाई को दी खतरनाक धमकी

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया

Solo Sikoa: अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने इस बार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ऊपर अपना गुस्सा दिखाया। केविन ने सिकोआ को हमेशा अपने मैचों में दखलअंदाजी करने की कोशिश करने के लिए फटकार लगाई।

Ad

पिछले हफ्ते Smackdown के मेन इवेंट में WrestleMania का जबरदस्त रीमैच देखने को मिला। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप द उसोज़ के खिलाफ डिफेंड की। मेन इवेंट में ये मुकाबला अच्छा रहा। मैच के दौरान सोलो सिकोआ भी आए। हालांकि उनके ऊपर मैट रिडल ने हमला कर दिया था।

केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने द उसोज़ हराकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। SmackDown Lowdown में सैमी और केविन ने जीत के बाद अपनी बात रखी। केविन ने सिकोआ को लेकर कहा,

Backlash में अंदाजा लगाइए क्या? मैं एक चीज का इंतजार कर रहा हूं। सोलो सिकोआ का रिंग में आना। वो इंसान जो अपना नाम अकेले बनाने का प्रयास कर रहा है, जो कभी लोगों के बिजनेस से बाहर नहीं रह सकता है। उनके द्वारा की गई चीजों का कोई मतलब नहीं बनता। वो कभी अकेला नहीं होता, कभी नहीं। वो हमेशा द उसोज़ का बैकअप लेकर चलते हैं। लेकिन Backlash में हम सोलो की बुरी हालत करेंगे।

youtube-cover
Ad

WWE Backlash 2023 में Roman Reigns का नहीं दिखेगा जलवा

Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 6 मई को होगा। यहां द उसोज़ और सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल के साथ होगा। रिडल को सिकोआ दो बार हरा चुके हैं। इन दोनों के बीच बहुत ब्रॉल देखने को मिला। Backlash में भी बहुत बवाल देखने को मिलेगा। ओवेंस ने सोलो को चेतावनी दे दी है। अब देखना होगा कि वहां किस टीम की जीत होगी। रोमन रेंस इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। अभी तक उनकी वापसी का ऐलान नहीं किया गया है।

सोलो सिकोआ का कैरेक्टर इस समय बहुत ही अलग है। कंपनी ने ये संकेत दे दिए है कि आगे जाकर उन्हें तगड़ा पुश मिलेगा। ड्राफ्ट में भी उन्हें रोमन रेंस के साथ पिक किया गया। Smackdown में उनका जलवा देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications