पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) चर्चा का विषय बन गए है। अपने साथी सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) को ट्विटर पर केविन ओवेंस ने ब्लॉक कर दिया है। WWE द बंप में केविन ओवेंस इस बार नजर आए। केविन ओवेंस ने बड़ा आरोप ऑस्टिन थ्योरी पर लगाया। केविन ओवेंस ने कहा कि ऑस्टिन उनके एक्शन फिगर के साथ खेल रहे हैं। WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ने ट्विटर पर ऑस्टिन थ्योरी को किया ब्लॉकऑस्टिन थ्योरी ने द बंप में आने को लेकर ट्वीट किया और केविन ओवेंस को इस दौरान उन्होंने टैग किया। इसमें ओवेंस की फोटो के आगे आकर थ्योरी ने अपनी फोटो डाली थी। ओवेंस को ये बात बुरी लग गई। ओवेंस ने सोचा कि ऑस्टिन उनकी टीवी स्क्रीन के आगे आ रहे हैं। ओवेंस ने इसके बाद ऑस्टिन को ब्लॉक करने का निर्णय ले लिया। ओवेंस के इस निर्णय पर सुपरस्टार रिया रिप्ली भी खुश नजर आईं।Kevin@FightOwensFight10:47 AM · Nov 17, 20216237403https://t.co/tJ3amWtC6LRheaRipley_WWE@RheaRipley_WWE@FightOwensFight You are my spirit animal 👏🏼😂9:38 AM · Nov 18, 202166518@FightOwensFight You are my spirit animal 👏🏼😂Survivor Series का आयोजन 21 नवंबर को होगा। Raw की टीम में केविन ओवेंस और ऑस्टिन थ्योरी भी शामिल है। ट्विटर पर हुई चीजों का असर Survivor Series में दिख सकता है। केविन ओवेंस इस समय काफी गुस्से में लग रहे हैं। रेड ब्रांड में पिछले हफ्ते WWE चैंपियन बिग ई के ऊपर ओवेंस ने हमला किया था। इस हफ्ते भी ओवेंस ने काफी बवाल मचाया था। केविन ओवेंस हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ऑस्टिन थ्योरी को इस बार उन्होंने ब्लॉक कर दिया और ये किसी ने सोचा भी नहीं था। ऑस्टिन थ्योरी की चीजें शायद ओवेंस को इस बार पसंद नहीं आई। ऑस्टिन ने भी नहीं सोचा होगा कि केविन ओवेंस कुछ ऐसा करेंगे। Survivor Series में दोनों एक ही टीम में है और वहां कुछ ना कुछ बवाल होगा। केविन ओवेंस गुस्से में आकर ऑस्टिन के ऊपर हमला भी कर सकते हैं। ऑस्टिन के पास इस बार बड़ा मौका होगा। इस हफ्ते रे मिस्टीरियो को Raw टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह ऑस्टिन थ्योरी को शामिल किया गया। अगर ऑस्टिन अच्छा परफॉर्म करेंगे तो फिर उन्हें आगे पुश दिया जा सकता है।