पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने WWE के साथ मल्टी ईयर नई डील साइन कर ली है। अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर काफी चर्चा में केविन ओवेंस चल रहे थे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद केविन ओवेंस WWE के साथ आगे नजर नहीं आएंगे। इन सब बातों पर अब विराम लग गया है। WWE के साथ नई डील साइन करने के बाद केविन ओवेंस ने भी अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी है। WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ने नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर दी अहम जानकारीफाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट ने सबसे पहले केविन ओवेंस के WWE कॉन्ट्रैक्ट का खुलासा किया था। रिपोर्ट द्वारा ऐलान कर दिया गया था कि केविन ओवेंस ने WWE के साथ नई डील साइन कर ली है। इसके बाद फैंस खुश जरूर हुए होंगे। केविन ओवेंस अगर WWE से चले जाते तो फिर कंपनी को तगड़ा नुकसान होता। WWE के साथ नई डील साइन के बाद सबसे पहले केविन ओवेंस ने Les Anti-Pods de la Lutte के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,मैं WWE के साथ आगे कई साल तक रहूंगा। ये निर्णय मेरे लिए काफी आसान था क्योंकि मेरी फैमिली के लिए ये अच्छी चीज़ है।WWE ने केविन ओवेंस के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव भी किया है और इस बार काफी अच्छा पैसा भी उन्हें कंपनी द्वारा दिया गया। कंपनी नहीं चाहती थी कि केविन ओवेंस WWE को छोड़कर चले जाएं। इस वजह से ही उन्हें बड़ा ऑफर कंपनी द्वारा दिया गया। केविन ओवेंस का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। केविन ओवेंस का WWE के साथ ये अंतिम रन होगा। इसके बाद शायद वो रेसलिंग से रिटायरमेंट भी ले लेंगे।Raw में इस समय केविन ओवेंस शानदार काम कर रहे हैं। 1 जनवरी, 2022 को WWE Day 1 पीपीवी का आयोजन होगा। बिग ई अपनी WWE चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस और बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करेंगे। WWE ने केविन को बड़ा ऑफर दिया है तो उन्हें पुश भी शानदार मिलेगा। Day 1 पीपीवी में शायद केविन ओवेंस WWE चैंपियन बन सकते हैं। John Pollock@iamjohnpollockKevin Owens spoke to @PatLaprade and @kevinraphael21 of Les Anti-Pods de la Lutte:“I will still be in WWE for several years, The decision was pretty easy because it was the best thing for my family."Full interview (in French)omny.fm/shows/les-anti…9:24 AM · Dec 16, 20215020Kevin Owens spoke to @PatLaprade and @kevinraphael21 of Les Anti-Pods de la Lutte:“I will still be in WWE for several years, The decision was pretty easy because it was the best thing for my family."Full interview (in French)omny.fm/shows/les-anti…