इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड में सैमी जेन और केविन ओवंस का मुकाबला लगातार एजे स्टाइल्स से हुआ। यानि पहले केविन ओवंस का मुकाबला एजे के साथ हुआ उसके तुरंत बाद ही सैमी जेन के साथ हुआ। मैच के दौरान केविन ओवंस के पांव में चोट लग गई। पूरे आधे सैगमेंट के दौरान रिंग के बाहर केविन ओवंस ने पांव को पकड़ कर रखा था। और वो दर्द से कराह रहे थे। इस दौरान बीच बीच में एजे स्टाइल्स आकर उनके पांव में और मार रहे थे। फैंस को इस बात की चिंता हो गई कि वो क्या आगे फाइट कर पाएंगे या नहीं। क्योंकि रॉयल रंबल में उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए होगा। शो के बाद केविन ओवंस ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वो फिट है और रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स का सामना करेंगे।
केविन ओवंस और सैमी जेन की जोड़ी तब बनी थी जब शेन मैकमैहन के खिलाफ सैमी ने केविन को बचाया था। अब दोनों का मुकाबला पिछले महीने से एजे स्टाइल्स के साथ फाइट चल रही है। दोनों ने सिंगल मैच में एजे स्टाइल्स को हराया था। अब टू ऑन वन हैंडीकैप मैच में एजे स्टाइल्स का सामना रॉयल रंबल में सैमी जेन और केविन ओवंस के साथ होगा। जब केविन ओवंस से रॉयल रंबल तक फिट होने की बात पूछी तो उन्होंने सिर्फ हां कहा। वैसे रॉयल रंबल को अब ज्यादा समय नहीं हैं।
.@FightOwensFights TAPS to @AJStylesOrg's #CalfCrusher, but The #PhenomenalOne is not letting go!
Up next, a one-on-one match with @SamiZayn! #SDLive pic.twitter.com/ztBe0CBM74 — WWE (@WWE) January 24, 2018
YEP! @SamiZayn ALWAYS has his best friend's back! #SDLive @AJStylesOrg @FightOwensFight pic.twitter.com/57l2fqtxtP
— WWE Universe (@WWEUniverse) January 24, 2018
Retribution or rebellion? #SDLive@AJStylesOrg@FightOwensFight@SamiZaynpic.twitter.com/Aqee3jA6L9
— WWE (@WWE) January 24, 2018
हालांकि जिस अंदाज में केविन ओवंस ने जवाब दिया उससे लगता जरूर है कि वो थोड़ा बहुत दिक्कत में जरूर थे। सबसे खास बात ये है कि अब रॉयल रंबल को ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में अगर उनकी चोट गंभीर हुई तो फिर बहुत बड़ी दिक्कत सामने आ जाएगी।