WWE दिग्गज केविन ओवेंस (Kevin Owens) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर फिलहाल वो चर्चा में चल रहे हैं। जॉन एल्बा ने बैकस्टेज से अब बड़ी खबर केविन ओवेंस को लेकर दी है। एल्बा के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को केविन ओवेंस अलविदा कह देंगे। ये बहुत बड़ी खबर एल्बा ने अपने पॉडकास्ट के जरिए बताई है। अगर ऐसा हुआ तो फिर WWE को बहुत बड़ा झटका लगेगा। WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आईफाइटफुल सलेक्ट ने सबसे अपने केविन ओवेंस के मौजूदा WWE कॉन्ट्रैक्ट को लेकर खुलासा किया था। खबर के अनुसार केविन ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट साल 2023 तक था लेकिन पिछले साल इसमें बड़ा बदलाव कर दिया गया। अब ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट अगले साल जनवरी में खत्म हो जाएगा। केविन ओवेंस ने भी हाल ही में AEW जाने के संकेत दे दिए है। उन्होंने पहले ट्वीट किया और फिर इसे डिलीट कर दिया था। यंग बक्स और एडम के साथ ओवेंस ने काम करने की इच्छा जताई थी।Living the Gimmick पॉडकास्ट के जरिए जॉन एल्बा ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार केविन ओवेंस का WWE करियर जल्द ही खत्म हो जाएगा। अगले साल जनवरी में ओवेंस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा और इसके बाद वो नजर नहीं आएंगे। कुछ ऐसा ही एडम कोल के साथ भी हुआ था। कोल ने कुछ दिन पहले AEW में डेब्यू कर लिया। फैंस अब सैमी जेन की बात भी कर रहे हैं। सैमी जेन और केविन ओवेंस बहुत अच्छे दोस्त हैं। अगर केविन ओवेंस जाएंगे तो फिर सैमी जेन भी कंपनी छोड़ सकते हैं। ओवेंस का जाना WWE के लिए बुरी खबर होगी। AEW की नजरें भी केविन ओवेंस के ऊपर जरूर टिकी होंगी। सभी को पता है कि केेविन ओवेंस का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। अब कुछ ही महीने बाद पता चल जाएगा कि केविन ओवेंस का अगला कदम क्या होगा। ओवेंस ने भी अभी तक इस बारे में कोई भी कंफर्म अपडेट नहीं दिया है। जल्द ही इस बारे में बड़ा बयान केविन ओवेंस दे सकते हैं।Just for more context on this. I spoke with multiple people in #WWE today and this is just what they believe. Still plenty of time for things to change, as @SeanRossSapp noted, his deal is up in beginning of 2022. He'll be an asset wherever he goes. https://t.co/jkBdE0I4ha— Jon Alba (@JonAlba) September 8, 2021