WWE सुपरस्टार और पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ समय से उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर काफी बातें चल रही थी। कहा जा रहा था कि शायद दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन केविन ओवेंस नहीं करेंगे। अब इन बातों पर पूरी तरह विराम लग गया क्योंकि केविन ओवेंस ने WWE के साथ बड़ी डील साइन कर ली है।पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कियाफाइटफुल सलेक्ट की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार WWE और केविन ओवेंस के बीच कॉन्ट्रैक्ट को लेकर काफी बात हुई। अंत में केविन ओवेंस ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार केविन ओवेंस को इस बार काफी अच्छा ऑफर दिया गया है। यानी की उन्होंने बहुत बड़ी डील साइन की है। दरअसल कंपनी नहीं चाहती थी कि केविन ओवेंस बाहर चले जाएं। इस वजह से ही उन्हें बड़ा ऑफर दिया गया। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि केविन ओवेंस द्वारा नई डील साइन करने से WWE के सभी लोग खुश नजर आ रहे हैं।पिछले कुछ हफ्तों से केविन ओवेंस अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बने थे। जनवरी 2022 में उनका WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। अब मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट WWE के केविन ओवेंस ने साइन कर लिया है।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappFightful Select has learned that Kevin Owens has re-signed with WWEFull story for Fightful Select subscriberspatreon.com/posts/5994925710:12 AM · Dec 15, 20216151980Fightful Select has learned that Kevin Owens has re-signed with WWEFull story for Fightful Select subscriberspatreon.com/posts/59949257 https://t.co/igWdlzFfXLWWE Day 1 में केविन ओवेंस का बड़ा मुकाबला होगा। 1 जनवरी, 2022 को इस पीपीवी का आयोजन किया जाएगा। बिग ई अपनी WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस, बॉबी लैश्ले, सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। WWE ने केविन ओवेंस के साथ बड़ी डील साइन कर ली है और उन्हें बड़ा पुश भी दिया जा सकता है। इसका मतलब ये है कि Day 1 पीपीवी में वो नए WWE चैंपियन भी बन सकते हैं। Raw में इस समय जबरदस्त प्रदर्शन केविन ओवेंस कर रहे हैं। केविन ओवेंस की तरफ से अभी तक कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। शायद कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर वो अपने नए कॉन्ट्रैक्ट पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। केविन ओवेंस के दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से फैंस भी जरूर खुश होंगे।