WWE Raw में खतरनाक हमले के बाद मौजूदा चैंपियन की इंजरी को लेकर आया अपडेट, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Kevin Owens: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। हालांकि अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) के लिए यह शो कुछ खास नहीं रहा।

केविन ओवेंस अपने टैग टीम पार्टनर सैमी ज़ेन के साथ रिंगसाइड में थे क्योंकि ज़ेन ने NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए डॉमिनिक मिस्टीरियो को चुनौती दी थी। कुछ षडयंत्रों के कारण ओवेंस को रेफरी द्वारा रिंगसाइड से बाहर कर दिया गया।

कुछ पल बाद मिस्टीरियो के जजमेंट डे के साथियों रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट को भी बैकस्टेज जाने का आदेश दिया गया। हालांकि मैच के अंत में कुछ अलग सीन देखने को मिला। रिप्ली और प्रीस्ट ने शायद बैकस्टेज केविन पर हमला किया और उन्होंने केविन को एंट्रेंस एरिया में डाल दिया। इसका फायदा मिस्टीरियो ने उठाया और सैमी पर जीत हासिल की। ओवेंस की हालत बहुत खराब दिख रही थी। WWE ऑफिशियल और सैमी ने उनकी मदद की।

बाद में शो में, ओवेंस को बैकस्टेज चिकित्सा कर्मियों द्वारा देखभाल करते देखा गया। ऐसा प्रतीत होता है कि यह स्टोरी में एक और चैप्टर से अधिक कुछ नहीं है। फ्यूचर में सैमी और केविन जजमेंट डे के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर सकते हैं।

खैर फाइटफुल ने अपनी रिपोर्ट में केविन ओवेंस को लेकर बात रखी है। रिपोर्ट के अनुसार केविन legitimate इंजरी से जूझ रहे हैं। इसके अलावा उनकी चोट की गंभीरता या ओवेंस कब एक्शन में वापसी कर पाएंगे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

क्या WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस जल्द एक्शन में वापसी कर पाएंगे?

केविन ओवेंस के ऊपर प्रीस्ट और रिया रिप्ली ने कैसे अटैक किया यह नहीं दिखाया गया। अब देखना होगा कि केविन एक्शन के लिए मौजूद रहेंगे, या फिर सैमी को कोई नया पार्टनर चाहिए होगा। फैंस को बहुत जल्द इस बारे में बड़ा अपडेट मिलेगा। सैमी और केविन का टाइटल रन इस समय अच्छा चल रहा है। इन दोनों के लिए पिछले कुछ साल शानदार भी रहे हैं। दोनों ने अच्छा काम किया। खासतौर पर सैमी ज़ेन ने द ब्लडलाइन ग्रुप में रहकर जो काम किया वो काबिलेतारीफ था। वहीं से उन्हें सफलता मिली और WWE ने उन्हें पुश दिया।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications