Kevin Owens: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच सिंगल्स मैच हुआ। इस मुकाबले में सिकोआ की जीत हुई। मैच के बाद भी बहुत बवाल देखने को मिला।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Absolute WAR in the main event! #WWERaw #WWE136Absolute WAR in the main event! #WWERaw #WWE https://t.co/NGk6Skd2X1सोलो सिकोआ के साथ रिंगसाइड में जे उसो और जिमी उसो मौजूद थे। सिकोआ लगातार केविन के पांव पर अटैक कर रहे थे। ओवेंस को बहुत दिक्कत भी हुई। ये मुकाबला बहुत लंबा चला। शुरूआत में सिकोआ पूरी तरह केविन के ऊपर हावी रहे थे। ओवेंस ने धीरे-धीरे अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वापसी करने की कोशिश की।मैच का अंत भी जबरदस्त रहा। जिमी और जे ने भी मुकाबले में दखलअंदाजी की। जिमी ने रेफरी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जे ने जबरदस्त किक केविन को मार दी। इसका फायदा सोलो सिकोआ ने उठाया। सोलो ने केविन को समोअन स्पाइक मारकर ये मैच जीत लिया।मैच खत्म होने के बाद जिमी और जे ने केविन ओवेंस के ऊपर हमला किया। ओवेंस को बचाने के लिए बैकस्टेज से सैमी ज़ेन और मैट रिडल आए। रिडल और सैमी ने द उसोज़ और सिकोआ की हालत खराब कर दी। केविन भी इसके बाद खड़े हो गए। उसोज़ और सिकोआ ने जैसे-तैसे अपने आप को बचाया। सिकोआ तो अकेले रिंग में जाने के लिए तैयार थे लेकिन द उसोज़ ने उन्हें पीछे किया।WWE रिंग में कब होगी रोमन रेंस की वापसी?खैर मैट रिडल भी अब सैमी और केविन का साथ दे रहे हैं। अब इस राइवलरी में बहुत मजा आएगा। एक खराब बात पिछले दो हफ्तों से देखने मिल रही है। सैमी को पिछले हफ्ते जे उसो ने हराया था। इस हफ्ते केविन को हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप हैं। चैंपियन के रूप में हार का सामना करना बहुत ही गलत बात है। आगे जाकर दोनों को नुकसान हो सकता है। अब देखना होगा कि इनकी राइवलरी में आगे क्या कुछ नया देखने को मिलेगा। रोमन रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आए। हालांकि उनकी नजरें जरूर अपने भाइयों के ऊपर होंगी। अब देखना होगा कि वो कब वापसी करेंगे। शायद इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उनकी एंट्री हो सकती है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_BACKLASH!? #WWERaw #WWE5012BACKLASH!? 👀#WWERaw #WWE https://t.co/ijNmODksRbWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।