WWE SmackDown में Roman Reigns को धराशाई करने वाले फेमस Superstar ने रेसलिंग दिग्गज को खास अंदाज में दिया ट्रिब्यूट

Pankaj
WWE SmackDown में मचा जबरदस्त बवाल
WWE SmackDown में मचा जबरदस्त बवाल

Kevin Owens: WWE SmackDown में इस हफ्ते केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने जमकर बवाल मचाया। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) की उन्होंने हालत खराब कर दी। रेंस इस बार ओवेंस के सामने बेबस नज़र आए। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। खैर केविन ने यहां एक काम शानदार किया और फैंस का दिल जीत लिया।

हाल ही में रेसलिंग दिग्गज जे ब्रिस्को का 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। ये खबर सुनकर पूरे रेसलिंग वर्ल्ड को धक्का पहुंचा था। केविन ओवेंस ने खास अंदाज में इस बार ब्रिस्को को ट्रिब्यूट दिया। ओवेंस और ब्रिस्को ने अन्य कंपनी में साथ में भी काम किया था।

WWE दिग्गज Roman Reigns की हालत हुई खराब

SmackDown के मेन इवेंट में इस बार केविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ था। रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ और पॉल हेमन के साथ एंट्री की। इसके बाद रिंग में वो बैठे। अचानक पीछे से आकर ओवेंस ने पहले सिकोआ को रिंग के बाहर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने रेंस को स्टनर देकर धराशाई कर दिया। द उसोज़ ने भी एंट्री की लेकिन ओवेंस ने रिंगसाइड में सभी को चित कर दिया। अंत में केविन ने ट्राइबल चीफ को टेबल पर पावरबॉम्ब दिया। सैमी ज़ेन ने भी इसके बाद एंट्री लेकिन ओवेंस वहां से चले गए। खैर केविन ओवेंस ने इस दौरान जे के नाम का ब्लैक बैंड हाथ में पहना था। ये देखकर सभी को अच्छा लगा होगा।

Royal Rumble 2023 का आयोजन 28 जनवरी को होगा। इस इवेंट में फैंस को मजा आएगा। WWE ने अभी तक इस इवेंट को बहुत हाइप किया है। यहां रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस राइवलरी को अभी तक अच्छे से बिल्ड किया गया है। रोमन रेंस के ऊपर केविन ओवेंस भारी पड़े हैं। इस हफ्ते तो ब्लू ब्रांड के एपिसोड में केविन ने जबरदस्त काम किया। रोमन रेंस भी इसका बदला आगे लेना चाहेंगे। ओवेंस को अब सावधान रहना पड़ेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment