पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने इस बार दिग्गज रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) को चुनौती दी है। केविन ओवेंस सिंगल मैच रे मिस्टीरियो के साथ लड़ना चाहते हैं। दरअसल मिस्टीरियो ने संभावित ड्रीम मैच को लेकर अपनी बात रखी थी और इसका जवाब केविन ओवेंस ने दिया। WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ने रे मिस्टीरियो की बात का दिया जवाबदरअसल WWE 2K22 द्वारा रे मिस्टीरियो से मौजूदा दौर के दो सुपरस्टार्स को प्रतिद्वंदी के रूप में चुनने को कहा था। रे मिस्टीरियो ने मेन रोस्टर में अपने ड्रीम प्रतिद्वंदी के रूप में फिन बैलर और केविन ओवेंस को चुना। मिस्टीरियो ने कहा कि उन्होंने कभी भी केविन ओवेंस का सामना नहीं किया और उनके अगले टारगेट वो ही है। रे मिस्टीरियो की इस बात पर केविन ओवेंस की नजर पड़ गई। केविन ओवेंस ने भी तुरंत जवाब दे दिया। केविन ओवेंस ने कह दिया कि वो इस मैच के लिए तैयार है। Kevin@FightOwensFightHell yeah! Let’s do it. twitter.com/alistairmcg/st…Alistair McGeorge@AlistairMcGEXCL: Responding to my question, #WWE2K22 cover star Rey Mysterio names @FightOwensFight and @FinnBalor as his current dream one-on-one opponents."I've been keeping a close eye on Kevin Owens."Full story here: metro.co.uk/2022/01/20/wwe…@WWEPR @WWEUK @MetroUK11:52 AM · Jan 20, 20221876121EXCL: Responding to my question, #WWE2K22 cover star Rey Mysterio names @FightOwensFight and @FinnBalor as his current dream one-on-one opponents."I've been keeping a close eye on Kevin Owens."Full story here: metro.co.uk/2022/01/20/wwe…@WWEPR @WWEUK @MetroUK https://t.co/NOMu18Mvm8Hell yeah! Let’s do it. twitter.com/alistairmcg/st…रे मिस्टीरियो का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। WWE में भी काफी लंबे समय से वो काम कर रहे हैं। पिछले कुछ साल से अपने बेटे डॉमिनिक को उन्होंने WWE में बिल्ड किया। कुछ समय बाद रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो की राइवलरी भी WWE में देखने को मिलेगी। कुछ समय बाद रेसलिंग से रिटायरमेंट भी रे मिस्टीरियो ले लेंगे। इससे पहले वो कुछ ड्रीम मैच लड़ना चाहते हैं। बहुत टाइम से वो अपने बेटे डॉमिनिक के साथ टैग टीम में काम कर रहे हैं। अब अगर कुछ सिंगल मैचों में वो हिस्सा लेंगे तो फैंस को मजा आएगा। केविन ओवेंस ने भी काफी कम समय में रेसलिंग में अपना अच्छा नाम बना लिया है। कुछ समय पहले ही केविन ओवेंस ने WWE के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अगले पांच साल तक वो WWE में ही नजर आएंगे। WWE ने शुरूआत से ही केविन ओवेंस को अच्छा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। कई चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की और फैंस को प्रभावित किया। केविन ओवेंस का रिंग में एक्शन काफी जोरदार होता है। इस वजह से फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।