WWE WrestleMania 38 में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) की वापसी होगी। केविन ओवेंस (Kevin Owens) के गेस्ट शो में वो एंट्री करेंगे। इस बात का ऑफिशियल ऐलान स्टीव ऑस्टिन ने कर दिया। दरअसल इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में केविन ओवेंस ने स्टीव ऑस्टिन को चुनौती दी थी। स्टीव ऑस्टिन ने सोशल मीडिया के जरिए इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। केविन ओवेंस ने भी अब स्टीव ऑस्टिन को शानदार जवाब दिया है। केविन ओवेंस ने कहा कि वो अब इस चीज की तैयारी करेंगे। उन्होंने Beautiful और Perfect शब्दों का इस्तेमाल भी इस दौरान किया।Kevin@FightOwensFightBeautiful!Perfect!I’m looking forward to it, Steven. twitter.com/wwe/status/150…WWE@WWEOH HELL YEAH!@SteveAustinBSR has accepted @FightOwensFight's #WrestleMania 38 invitation!11:18 AM · Mar 8, 202210009956OH HELL YEAH!@SteveAustinBSR has accepted @FightOwensFight's #WrestleMania 38 invitation! https://t.co/7x5t41nDBgBeautiful!Perfect!I’m looking forward to it, Steven. twitter.com/wwe/status/150…क्या WrestleMania 38 में स्टीव ऑस्टिन और केविन ओवेंस का मैच होगा?WWE WrestleMania 38 में केविन ओवेंस के गेस्ट शो में स्टीव ऑस्टिन नजर आएंगे। अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या इन दोनों के बीच मैच होगा। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में स्टीव ऑस्टिन एंट्री भी कर सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा।WWE ने स्टीव ऑस्टिन का एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें ऑस्टिन ने केविन ओवेंस को खतरनाक धमकी दी। ऑस्टिन ने कहा कि वो केविन ओवेंस का WrestleMania 38 में बुरा हाल करेंगे। अब स्टीव ऑस्टिन की इस बात से लग रहा है कि इन दोनों के बीच मुकाबला भी हो सकता है। स्टीव ऑस्टिन ने 19 साल पहले WWE में अपना आखिरी मैच लड़ा था। अब इस बार भी उनके मुकाबले की पूरी उम्मीद की जा रही है। WWE@WWEOH HELL YEAH!@SteveAustinBSR has accepted @FightOwensFight's #WrestleMania 38 invitation!10:35 AM · Mar 8, 20224260510049OH HELL YEAH!@SteveAustinBSR has accepted @FightOwensFight's #WrestleMania 38 invitation! https://t.co/7x5t41nDBgWrestleMania 38 का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को होगा। 2 अप्रैल को केविन ओवेंस और स्टीव ऑस्टिन का आमना-सामना होगा। अगर WWE इन दोनों के बीच मैच कराएगा तो फिर काफी फायदा होगा। बिजनेस के लिहाज से भी ये मैच काफी जबरदस्त रहेगा। अब देखना होगा कि WWE द्वारा आगे इन दोनों की राइवलरी को किस अंदाज में बिल्ड किया जाएगा। फैंस की नजरें अब WrestleMania 38 पर टिकी होंगी। इस इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच भी टाइटल vs टाइटल मैच होगा। WWE ने अभी तक इस मैच को काफी हाइप किया है और इस राइवलरी को भी शानदार अंदाज में बिल्ड किया है।