Kevin Owens: केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने बीते सप्ताह स्मैकडाउन (SmackDown) में WWE में वापसी की थी, जहां उन्होंने ब्रॉलिंग ब्रूट्स और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के साथ आकर द ब्लडलाइन मेंबर्स को बुरी तरह पीटा और उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) को जोरदार स्टनर भी लगाया।वहीं इस हफ्ते Raw की शुरुआत ओवेंस के सैगमेंट से हुई, जिसमें उन्होंने ट्राइबल चीफ और अपने पुराने दोस्त सैमी ज़ेन को लेकर भी बात की। ओवेंस ने स्पष्ट किया कि उन्होंने द ब्लडलाइन का सामना करने के लिए ब्रॉलिंग ब्रूट्स का साथ दिया है, मगर वो अब भी सैमी ज़ेन को अपने भाई का दर्जा देते हैं।पूर्व WWE यूनिवर्सल ने साफ किया कि उनका लक्ष्य रोमन रेंस को सबक सिखाना है। ओवेंस और रोमन की पिछली भिड़ंत को करीब 2 साल बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस के साथ पिछली फ्यूड में ही उन्हें ट्राइबल चीफ के टाइटल रन का अंत कर देना चाहिए था, जिससे वो ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त ही ना कर पाते। ओवेंस ने ये भी दावा किया कि वो द ब्लडलाइन को अपना टारगेट बनाएंगे और फ्यूचर में उन्हें रोमन रेंस को हराकर चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता।WWE में केविन ओवेंस और रोमन रेंस एक-दूसरे से अच्छी तरह वाकिफ हैंआपको याद दिला दें कि रोमन रेंस Payback 2020 में नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। उसके कुछ महीनों बाद उनकी दुश्मनी केविन ओवेंस से शुरू हुई और उस समय उनकी पहली भिड़ंत TLC 2020 में हुई, जिसमें रोमन रेंस ने जे उसो की मदद से अपने टाइटल को रिटेन किया था।𝙏𝙖𝙧𝙚𝙦 || Fan account 🧡@EraofLynchWhat Ya'll favorite Roman match since his reign started?I'll start : Kevin Owens at TLC 2020121What Ya'll favorite Roman match since his reign started?I'll start : Kevin Owens at TLC 2020 https://t.co/mn8e8v9b2Oउससे अगले SmackDown एपिसोड में दोनों के बीच स्टील केज मैच लड़ा गया और इस बार भी ट्राइबल चीफ का यूनिवर्सल टाइटल दांव पर लगा था। इस बार भी रेंस ने बेईमानी करते हुए जीत हासिल की। वहीं Royal Rumble 2021 में एक बार फिर ट्राइबल चीफ ने उन्हें हराने में सफलता पाई थी।ओवेंस इस बार उन तीनों हार का बदला पूरा करना चाहेंगे, लेकिन रोमन रेंस के मोमेंटम को देखते हुए ऐसा होने की संभावना बहुत कम नज़र आती है। फिर भी देखना दिलचस्प होगा कि ट्रिपल एच के अंडर इस फ्यूड को किस तरीके से बुक किया जाता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।