WWE छोड़कर गए केविन ओवंस की वापसी हो सकती है बेहद धमाकेदार

इस हफ्ते की रॉ में केविन ओवंस ने कंपनी छोड़ने का फैसला लेकर सभी को हैरानी में डाल दिया। रॉ में केविन ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब केविन ओवंस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। केजसाइड सीट्स की रिपोर्ट के मुताबिक पॉल हेमन, केविन ओवंस के एडवोकेट के रूप में भविष्य में नजर आ सकते हैं। पॉल हेमन बहुत लंबे समय ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट की भूमिका में नजर आ रहे थे। अब माना जा रहा है कि फिलहाल के लिए ब्रॉक लैसनर का WWE सफर खत्म हो चुका है। WWE किसी भी कीमत पर पॉल हेमन को कंपनी से अलग नहीं करना चाहेगी, ऐसे में उन्हें किसी न किसी सुपरस्टार से साथ जोड़ा जा सकता है। पहले रोंडा राउज़ी के साथ पॉल हेमन के जुड़ने की अफवाह थी, लेकिन केविन ओवंस के कंपनी छोड़कर जाने की वजह से अब इस बात के कयास लगने शुरु हो गए हैं कि पॉल-ओवंस की जोड़ी भविष्य में साथ दिख सकती है। केविन ओवंस का WWE छोड़कर जाना यकीनन स्टोरीलाइन का हिस्सा है। पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवंस कंपनी के टॉप हील रैसलरों में से एक हैं। ना वो WWE से जाना चाहेंगे और ना ही WWE उन्हें खुद से दूर करने के बारे में सोच सकती है। कंपनी द्वारा केविन के लिए कुछ बड़ी प्लानिंग की जा रही है। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि केविन ओवंस ब्रैंड बदलकर स्मैकडाउन का हिस्सा भी बन सकते हैं। दरअसल सैथ रॉलिंस के साथ हुए मैच से पहले केविन ने कहा था कि वो स्मैकडाउन से रॉ में ये सोचकर आए थे कि उनके साथ कुछ अच्छा होगा, लेकिन अब तक कुछ खास नहीं हुआ। जिन लोगों को लग रहा है कि वो अपने दोस्त सैमी जेन के साथ वापसी करेंगे, तो इस बात के चांस बहुत ही कम हैं। सैमी के दोनों कंधों की सर्जरी हुई है और उनका रैसलमेनिया 35 से पहले नजर आनाा मुश्किल है।

youtube-cover