पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। केविन ओवेंस की पत्नी करीना इलयास कोरोना पॉजिटिव हो गईं है। इंस्टाग्राम के जरिए करीना इलयास ने इस बात का खुलासा किया है। करीना इलयास ने ये नहीं बताया है कि केविन ओवेंस भी कोरोना पॉजिटिव है या नहीं। करीना ने ये जरूर बताया है कि उनके बेटे भी इससे प्रभावित हुए है।पूर्व WWE चैंपियन केविन ओवेंस की पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए दिया बड़ा बयानकरीना इलयास ने फैंस को भी संदेश दिया। करीना ने अपने फैंस को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने के लिए भी कहा। इंस्टाग्राम पर काफी लंबा संदेश करीना ने अपने फैंस को दिया है।Shannon❄️@y2shannyPrayers to KO, and his family. twitter.com/fightsteenko/s…KYLE @FightSteenKOThis from Kevin Owens wife’s InstagramMan…10:40 AM · Jan 5, 202222819This from Kevin Owens wife’s InstagramMan… https://t.co/u9TFyRmKXQPrayers to KO, and his family.🙏❤️ twitter.com/fightsteenko/s…WWE में भी इस समय कोरोना का कहर चल रहा है। कुछ टॉप सुपरस्टार्स भी इसकी चपेट में आ गए है। इसमें सबसे बड़ा नाम यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का है। Day 1 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच तय किया गया था। रोमन रेंस ने अंतिम समय में कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से नाम वापस ले लिया था। ब्रॉक लैसनर को इसके बाद WWE चैंपियनशिप मैच में डाल दिया गया था। इस मैच का हिस्सा केविन ओवेंस भी थे। लैसनर ने फैटल 5वे मैच जीतकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी।पिछले कुछ हफ्तों से WWE टाइटल पिक्चर में केविन ओवेंस शामिल रहे थे। सैथ रॉलिंस के साथ इस समय उन्होंने हाथ मिला लिया है। दोनों ने संकेत दिए है कि आगे टैग टीम के रूप में काम करेंगे। केविन ओवेंस ने कुछ दिन पहले ही WWE के साथ बहुत बड़ा नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। अब अगले पांच साल तक WWE के साथ ही केविन ओवेंस नजर आएंगे। केविन ओवेंस ने WWE में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। WWE ने सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस के लिए जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार जरूर किया होगा। केविन ओवेंस अब टाइटल पिक्चर में कुछ समय तक नजर नहीं आएंगे। सैथ रॉलिंस के साथ अब उनकी स्टोरीलाइन कहां तक जाएगी ये देखने वाली बात होगी।