WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस (Kevin Owens) इस समय काफी चर्चा में चल रहे हैं। जनवरी 2022 में केविन ओवेंस का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इसके बाद ओवेंस फ्री एंजेट के रूप मेें नजर आएंगे। यानी की केविन ओवेंस इसके बाद AEW की तरफ रूख कर सकते हैं। पिछले महीने इस चीज को लेकर एडम कोल चर्चा में रहे थे। एडम कोल ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में डेब्यू कर लिया। अब सभी की नजरें केविन ओवेंस के ऊपर टिकी है। WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आईफाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार केविन ओवेंस का WWE कॉन्ट्रैक्ट साल 2023 तक था। कोविड महामारी के कारण कई सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव किया गया है। इस लिस्ट में केविन ओवेंस भी शामिल है। अब उनका कॉन्ट्रैक्ट अगले साल जनवरी में खत्म हो जाएगा। इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई कि ओवेंस के कॉन्ट्रैक्ट में क्यों बदलाव किया गया। केविन ओवेंस अब AEW में भी नजर आ सकते हैं। केविन ओवेंस ने ट्वीट के जरिए इस बात के संकेत भी दिए थे। एडम कोल और द यंक बक्स के साथ वो काम करना चाहते हैं। अगर ओवेंस ने AEW की तरफ रूख किया तो WWE को बहुत बड़ा झटका लगेगा। WWE मेन रोस्टर में अभी तक ओवेंस ने जबरदस्त काम किया है और कई अच्छे मैच फैंस को दिए है। कई चैंपियनशिप भी केविन ओवेंस ने अभी तक हासिल की है। फिलहाल वो किसी बड़ी स्टोरीलाइन में भी शामिल नहीं है। कुछ ही महीने बाद केविन ओवेंस के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर पूरी खबर सामने आ जाएगी। केविन ओवेंस के जाने से WWE फैंस भी जरूर गुस्सा होंगे। केविन रिंग में क्या कर सकते हैं उन्होंने ये दिखा दिया है। AEW की नजरें भी अब पूरी तरह केविन ओवेंस के ऊपर होंगी। रेसलिंग में केविन ओवेंस का बड़ा नाम हैं और AEW को इस चीज से बहुत फायदा होगा। टोनी खान ने जरूर इस पर अपनी नजरें टिकाई होंगी। अब देखना होगा कि केविन ओवेंस इस बारे में क्या कहेंगे। Breaking news: Fightful Select has learned Kevin Owens' WWE contract is up much sooner than expected.Fightful Select has the story, when the deal is up, and more.https://t.co/39gj4n6J6R pic.twitter.com/VeWtUMCJw2— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) September 7, 2021