जानिए कौन सी हैं WWE दिग्गज Batista की 4 फिल्में जिन्होंने भारत में सबसे ज्यादा कमाई की है

WWE सुपरस्टार बतिस्ता की सबसे ज्यादा कमाई वाली 4 फिल्में
WWE सुपरस्टार बतिस्ता की सबसे ज्यादा कमाई वाली 4 फिल्में

Batista: WWE दिग्गज बतिस्ता (Batista) ने रेसलिंग से जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा, तो वह बड़ा नाम थे। उन्होंने इसका फायदा उठाया और कई अच्छी फिल्मों में काम करते हुए फैंस का मनोरंजन किया। इन फिल्मों ने फैंस के दिलों के साथ ही इसे बनाने वालों को भी खुशी दी।

बतिस्ता की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और फैंस उनकी फिल्मों की बात करते हुए आज भी नहीं थकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बतिस्ता की उन 4 फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने भारत के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और वह उनके करियर में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में बनीं।

4- WWE दिग्गज बतिस्ता की फिल्म Guardians of the Galaxy 3: भारत में कमाई 52 करोड़

गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी 3 नाम की फिल्म 2023 में रिलीज की गई थी। यह फिल्म भारत में फिल्म देखने वाले लोगों को बेहद पसंद आई थी। फैंस आज भी इसकी बात करते हुए नहीं थकते हैं। इस फिल्म ने सिर्फ फैंस का मनोरंजन नहीं किया, बल्कि काफी अच्छी कमाई भी की थी।

WWE सुपरस्टार बतिस्ता की इस फिल्म ने भारत में कुल 52 करोड़ की कमाई की थी। यह बतिस्ता के साथ ही कई अन्य बड़े नामों को लेकर बनी फिल्म थी, जिसमें विन डीजल का नाम शामिल है। एक्शन और रोमांच से भरी यह फिल्म फैंस को हर पल किसी नए एडवेंचर की तरफ लेकर जाती है और आपको भी यह पसंद आएगी।

3- WWE दिग्गज बतिस्ता की फिल्म Thor: भारत में कमाई 101 करोड़

बतिस्ता की सिर्फ एक ही फिल्म ने धमाल किया हो, ऐसा नहीं है। उनकी फिल्म Thor 2022 में भारतीय फैंस के दिलों पर राज कर रही थी। यही वजह है कि इस फिल्म ने भारत में जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया और आज भी सबके जुबान पर चढ़ी हुई है। इस फिल्म ने भारत में कुल 101 करोड़ का कारोबार किया।

इस फिल्म को कई लोग क्रिस हेमस्वर्थ के नाम से जानते हैं क्योंकि वह ही Thor का किरदार निभा रहे थे। इसके बावजूद रेसलिंग को पसंद करने वाले फैंस तो इसको सिर्फ बतिस्ता के कारण ही देखना पसंद करते हैं और यह अद्भुत फिल्म आज भी आपका मनोरंजन करने के लिए काफी है। इसके एक्शन को देखते हुए आप कभी बोर नहीं होंगे।

2- WWE दिग्गज बतिस्ता की फिल्म Avengers Infinity War: भारत में कमाई 227 करोड़

बतिस्ता के फैंस 2018 की Avengers Infinity War फिल्म को कई कारणों से याद करते हैं। इसने भारत में कुल 227 करोड़ की कमाई की थी। फैंस इसे स्टैन ली की स्पेशल अपीयरेंस के लिए याद करते हैं। स्टैन का नाम सुपरहीरो और इससे जुड़ी हुई दुनिया में काफी मशहूर है। वह ऐसी कई सुपरहीरो फिल्मों के लेखक रहे हैं जिन्हें आप आज भी देखते हैं।

स्टैन इस फिल्म में बस ड्राइवर के रूप में नजर आते हैं। यह पल फिल्म की शुरुआत में होता है और आज भी अगर इस फिल्म के बारे में बात होती है, तो स्टैन ली का नाम पहले लिया जाता है। इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर का किरदार बेहद पसंद किया गया था, जिसका नाम आयरन मैन था। आप भी अगर इस फिल्म को देखेंगे, तो फिर खत्म होने तक खुद को रोक नहीं पाएंगे।

1- WWE दिग्गज बतिस्ता की फिल्म Avengers Endgame: भारत में कमाई 373 करोड़

भारतीय फैंस को WWE दिग्गज बतिस्ता की Avengers Endgame फिल्म इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने इसको उनकी अबतक की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया था। इस फिल्म ने भारत में कुल 373 करोड़ का कारोबार किया और यह आज भी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म मानी जाती है।

यह बात बताती है कि भारतीय WWE फैंस बतिस्ता को आज भी कितना प्यार करते हैं। यह इस बात का भी प्रमाण है कि वह भले ही रिंग में रहे या नहीं, फैंस अब भी उन्हें देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। यह ऐसी फिल्म थी जिसने फैंस को अपनी तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित किया था। इसके बाद से बतिस्ता की सभी फिल्में बेहद हिट रही हैं।

Quick Links