Kofi Kingston: WWE NXT टैग टीम चैंपियन कोफी किंंग्सटन (Kofi Kingston) को कंपनी में 15 साल पूरे हो गए। उन्होंने इस चीज को सेलिब्रेट किया। उन्होंने कंपनी में अपने डेब्यू पल को याद किया और भावुक बयान दिया।अपने WWE डेब्यू की कोफी किंग्सटन ने वीडियो पोस्ट की। ये वीडियो 22 जनवरी, 2008 की ECW ब्रांड की है। उनका पहला मैच डेविड ओवेन के साथ हुआ था। इस मैच में कोफी ने शानदार जीत हासिल की थी।WWE सुपरस्टार कोफी किंग्सटन की खास प्रतिक्रिया सामने आईWWE में कोफी का करियर इस समय शानदार चल रहा हैं। कुछ समय पहले ही NXT में वो आए। इस समय NXT के युवा सुपरस्टार्स को वो गाइड कर रहे हैं। WWE में पिछले 15 साल उनके लिए जबरदस्त रहे। 41 साल के कोफी ने सोशल मीडिया पर "power of positivity" को प्रमोट किया। साथ ही साथ अपने डेब्यू पल का जश्न मनाया।टाइम निकल गया, मैन...15 साल, कैसे?! ऐसा लग रहा है ये कल की बात है। चार्लोट्सविले में एंट्री के वक्त में बहुत ही नर्वस था। जब मैं एंट्री कर रहा था तो मेरे फेस पर स्माइल थी। मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि रास्ता कहां तक जाएगा लेकिन अब बहुत आगे बढ़ गया हूं। View this post on Instagram Instagram Postकोफी ने टैग टीम डिवीजन में जबरदस्त काम किया। न्यू डे के साथ मिलकर उन्होंने धाक जमाई। इस टीम में उनके अलावा ज़ेवियर वुड्स और बिग ई शामिल हैं। WWE ने कोफी को सिंगल्स पुश भी दिया। WrestleMania 35 में उन्होंने डेनियल ब्रायन को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी। ये साल उनके लिए अच्छा रहा था। हालांकि बाद में बहुत कम समय में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ वो WWE चैंपियनशिप हार गए थे।WWE ने कोफी को समय-समय पर अच्छा पुश दिया। खासतौर पर टैग टीम डिवीजन में उन्हें तगड़ा पुश दिया गया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। किंग्सटन का करियर WWE में आगे और भी शानदार रहेगा। फैंस ने हमेशा उन्हें चीयर किया। उन्होंने भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया और जबरदस्त प्रदर्शन किया।Kofi “Black Thor” Kingston@TrueKofi15…truly blessed to still be doing this. Thank you all 🖤5855326WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।