मेंस Royal Rumble मैच 2023 में हिस्सा लेने वाले पहले WWE रेसलर का नाम सामने आया, 22 बार के चैंपियन ने किया बहुत बड़ा ऐलान

Pankaj
WWE SmackDown में दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
WWE SmackDown में दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Kofi Kingston: WWE का अगला बड़ा इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 होगा। 28 जनवरी को इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। इसमें होने वाले मेंस रंबल मैच पर सभी की नजरें होंगी। खैर WWE में 22 बार के चैंपियन कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston) ने मेंस रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। वो पहले सुपरस्टार है जिन्होंने रंबल मैच 2023 में अपनी एंट्री का ऐलान किया।

Ad

WWE सुपरस्टार कोफी किंग्सटन ने फैंस को दिया बहुत बड़ा सरप्राइज

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। कोफी ने इस एपिसोड में ही रंबल मैच में अपनी एंट्री की बात कही। बैकस्टेज कोफी ने अपना इंटरव्यू इस बार दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया। रंबल मैच में अपनी एंट्री के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो वर्ल्ड कप के फाइनल में रिकोशे को सपोर्ट कर रहे हैं।

इस बीच इम्पीरियम ने आकर दखलअंदाजी की। कोफी ने इसके बाद वन ऑन वन मैच के लिए चैलेंज किया। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर ने इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला भी देखने को मिला। कोफी की इस मुकाबले में हार हो गई।

Ad
Ad

WWE में बहुत लंबे समय से कोफी काम कर रहे हैं। रंबल मैच में हर बार वो जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं। सभी की नजरें उनके ऊपर टिकी रहती है। वो हमेशा कुछ ना कुछ ऐसे कारनामे करते हैं जो फैंस के जेहन में बस जाते हैं। हमेशा वो अपने आप को एलिमिनेट होने से कुछ खास अंदाज में बचाते हैं। इस वजह से भी फैंस उन्हें हमेशा सपोर्ट करते हैं।

अब देखना होगा कि अगले साल रंबल मैच में कोफी कैसा प्रदर्शन करेंगे। कोफी ने आजतक टैग टीम डिवीजन में अच्छा काम किया है। फैंस ने हमेशा उन्हें चीयर किया। कुछ साल पहले उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी हासिल की थी। डेनियल ब्रायन को उन्होंने हराया था। ये चैंपियनशिप रन भी उनका अच्छा चला था। बाद में ब्रॉक लैसनर ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप रन खत्म किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications