WWE में Roman Reigns के अगले प्रतिद्वंदी को लेकर दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा, 48 साल के हॉल ऑफ फेमर के नाम का ठोका दावा

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WCW दिग्गज कोनन (Konnan) ने WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 48 साल के रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) को रेंस के खिलाफ बुक करना चाहिए। उन्होंने इसे बहुत अच्छा आइडिया बताया।

रे मिस्टीरियो इस समय ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। LWO फैक्शन को वो लीड कर रहे हैं। रोमन रेंस भी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। अभी तक कोई भी उनकी बादशाहत खत्म नहीं कर पाया।

रेंस की राइवलरी इस समय जिमी उसो के साथ चल रही है। जे उसो और सोलो सिकोआ भी इसमें शामिल हैं। रेंस का साथ सिकोआ दे रहे हैं लेकिन जे उसो अधर में लटके हैं। साल 2021 में रोमन रेंस और रे मिस्टीरियो के बीच वन-ऑन-वन मैच हुआ था। दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। रेंस को हराने में रे नाकाम रहे थे।

Keepin' It 100 के एपिसोड में कोनन ने कहा,

(आप रे मिस्टीरियो बनाम रोमन रेंस के बारे में क्या सोचते हैं?) ये एक अच्छा विचार है और मुझे द ब्लडलाइन बनाम LWO भी पसंद है। ये भी एक तरह से अच्छा विचार होगा।

youtube-cover

WWE Smackdown में Roman Reigns की होगी धमाकेदार एंट्री

वैसे एक बात तो तय है कि आगे जाकर रे और रेंस के बीच राइवलरी देखने को मिल सकती है। मिस्टीरियो बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान भी कर सकते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो उनका अंतिम मैच रेंस के साथ होना चाहिए। मिस्टीरियो के साथ मुकाबले से रेंस को भी फायदा होगा। इस साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। खैर इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन नज़र आएंगे। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय मजेदार चल रही है। जे और जिमी उसो को लेकर ट्राइबल चीफ का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। ये हफ्ता फैंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment