Roman Reigns: WCW दिग्गज कोनन (Konnan) को लगता है कि WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की बादशाहत को सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) खत्म करेंगे। ये बहुत बड़ा बयान इस बार कोनन ने दिया है। सोलो सिकोआ ने पिछले साल सितंबर में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। उनकी वजह से रेंस ने ड्रू मैकइंटायर को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। तब से वो द ब्लडलाइन में रहकर रेंस के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। उनका कैरेक्टर सभी को पसंद आता है। पिछले कुछ हफ्तों से वो रेंस के साथ खड़े रहे हैं। द उसोज़ ने रेंस को धोखा दिया लेकिन सोलो अभी भी उनके साथ है। कुछ दिग्गजों और फैंस का कहना है कि रेंस को अंत में सिकोआ ही हराएंगे। रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। कोई भी अभी तक उन्हें नहीं हरा पाया। Keepin' It 100 के हालिया एपिसोड में WrestleMania 40 में रेंस और सिकोआ के बीच मैच को लेकर कोनन ने कहा, ये हो सकता है। लोग इस पर भरोसा करेंगे। आप जानते हैं कि मैं क्या कह रहा हूं। बहुत से लोगों को भरोसा नहीं होगा कि रोमन को सोलो हरा सकते हैं। शायद कोडी रोड्स, शायद सैथ रॉलिंस लेकिन सोलो एक तरह का इंसान है जिसकी उन्होंने रक्षा की है। एक इंसान जो कम शब्द कहता है वो अपना काम पूरा कर लेता है। मुझे भरोसा है कि रेंस की बादशाहत को सिकोआ खत्म कर सकते हैं।क्या WWE में Roman Reigns के ऊपर टर्न लेंगे Solo Sikoa?एक बात तो तय है कि कंपनी द्वारा फ्यूचर में सोलो सिकोआ को तगड़ा पुश दिया जाएगा। इस बात के संकेत मिल चुके हैं और इसकी शुरूआत रेंस के खिलाफ हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आगे जाकर जरूर रेंस के ऊपर सिकोआ टर्न लेंगे। ऐसा हुआ तो फिर इस स्टोरीलाइन में बहुत मजा आएगा। यहां से सोलो का करियर पूरी तरह बदल जाएगा। शायद कंपनी भी ये ही चीज आगे चाहती है। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।