Roman Reigns के टाइटल रन को 37 साल के WWE Superstar के हाथों खत्म करने की दिग्गज ने की मांग, ट्राइबल चीफ को लगेगा झटका?

WWE दिग्गज पॉल हेमन, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ
WWE दिग्गज पॉल हेमन, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ

Roman Reigns: रेसलिंग दिग्गज कोनन (Konnan) ने हाल ही में बड़ी मांग करते हुए कहा है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) को जे उसो (Jey Uso) के हाथों अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार जानी चाहिए। 7 जुलाई 2023 को स्मैकडाउन (SmackDown) में हुए ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट के बाद मेन इवेंट में जे उसो ने रोमन रेंस को टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर दिया था। रोमन रेंस इस हफ्ते SmackDown में वापसी के बाद जे उसो को इस चैलेंज का जवाब देने वाले हैं।

youtube-cover

Keepin' It 100 पर बात करते हुए कोनन ने जे उसो द्वारा रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन को खत्म करने की संभावनाओं के बारे में बात की। कोनन ने कहा-

"अगर आप किसी के हाथों रोमन रेंस के टाइटल रन को खत्म करने वाले हैं, तो यह मौका जे उसो को देना चाहिए। वो इस चीज़ के लिए सबसे बेहतरीन प्रतिद्वंदी हैं। अगर आप सैमी ज़ेन के साथ यह नहीं करने वाले थे, आप उनके साथ भी यह कर सकते हैं। और, किसी को रोमन रेंस को हराने का मौका मिलना चाहिए।"

देखा जाए तो इस वक्त WWE में रोमन रेंस के लिए मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं। अगर वो जे उसो के हाथों अपना अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल भी हार जाते हैं तो इससे उन्हें बड़ा झटका लगेगा।

पूर्व WWE मैनेजर को Roman Reigns के नए दुश्मन Jey Uso द्वारा Solo Sikoa की पिटाई पसंद आई

7 जुलाई को SmackDown के एपिसोड में जे उसो ने अपने भाई जिमी उसो का बुरा हाल होने का बदला रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर जबरदस्त हमला करके लिया था। जे उसो ने स्टील चेयर से रोमन रेंस & सोलो सिकोआ पर हमला कर दिया था और इस दौरान सोलो की ज्यादा पिटाई हुई थी।

पूर्व WWE मैनेजर डच मैंटेल ने Sportskeeda Wrestling के SmackTalk पर इस सैगमेंट के बारे में बात की और उन्होंने कहा-

"जे उसो ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी। मैं यह देख रहा था, और मुझे यह पसंद आया। यह अच्छा लगा था और आप इसे सुन सकते हैं। जे उसो ने उनकी (सोलो सिकोआ) बुरी तरह पिटाई कर दी। मैंने इसका काफी आनंद लिया था।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Be the first one to comment