WWE न्यूज़: कर्ट एंगल के परिवार के सदस्य का अपहरण, पुलिस ने की कार्रवाई

Enter caption

WWE हॉल ऑफ फेमर कर्ट एंगल के लिए बीते 24 घंटे काफी परेशानी भरे रहे हैं। दरअसल कर्ट एंगल की 16 साल की नीस (भतीजी/भांजी) मरजानी एक्विल को 19 साल के एक लड़के ने अगवा कर लिया था। हालांकि कर्ट एंगल के परिवार द्वारा पुलिस में रिपोर्ट किए जाने के बाद, पुलिस ने उनकी नीस को लड़के के चंगुल से छुड़वा लिया।

Ad

गुरुवार को पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने अपनी नीस के अगवा होने की खबर फेसबुक के जरिए दी। कर्ट ने लिखा, "मेरी 16 साल की नीस को एक लड़के ने अगवा कर लिया है। अगर आपको कहीं भी मेरी नीस दिखे तो प्लीज पुलिस को फोन करें।"

Ad

लोकल पुलिस को जानकारी मिलने के बाद वो लड़के की तलाश में जुट गई। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद वो एक घर में गई, जहां से लड़की को छुड़वाया गया। कर्ट एंगल की नीस को छुड़वाने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मामूली चोटों का इलाज करवाया। बाद में कर्ट एंगल ने फेसबुक के जरिए अपनी नीस के सही-सलामत घर आ जाने की बात कही।

WWE सुपरस्टार कर्ट एंगल ने फेसबुक पर लिखा, "मेरी नीस मिल गई है। जिन भी लोगों ने भी प्रार्थना की, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। पिट्सबर्ग पुलिस का भी शुक्रिया, जिन्होंने मेरी नीस को जल्द ही ढूंढ निकाला। हमारे पूरे परिवार की ओर से धन्यवाद।"

Ad

50 साल के कर्ट एंगल WWE इतिहास के सबसे अच्छे टैक्निकल रैसलरों में गिने जाते हैं। 1996 अटलांटा ओलंपिक खेलों में कर्ट ने टूटी गर्दन से फाइनल मुकाबला लड़कर कुश्ती में गोल्ड मेडल हासिल किया था। ओलंपिक चैंपियन बनने के बाद कर्ट एंगल ने WWE के साथ करार किया और उन्होंने कंपनी में रहते हुए बहुत कामयाबी हासिल की।

साल 2006 में WWE को छोड़कर कर्ट एंगल TNA का हिस्सा बने। वहां भी कर्ट एंगल को खूब शोहरत हासिल हुई। 2017 में कर्ट एंगल को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। उम्मीद की जा सकती है कि कर्ट एंगल रॉयल रंबल मैच में वापसी करें।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications