एक दम से WWE के लिए सब कुछ सही होता दिख रहा है, पहले यहाँ सभी बड़े स्टार्स वापसी करते हैं, और उसके बाद मनी इन द बैंक पे पर व्यू एक हिट शो साबित होता है।
खुद WWE को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी की ये सब एक साथ होगा। रैसलमेनिया के समय सभी बड़े स्टार्स रिंग से बाहर थे, और इसी वजह से WWE अपनी कहानी को सही से आगे नहीं बढ़ा पा रही थी।
पर अब सब बदल गया है। एक रेडियो शो में बात करते हुए WWE के पूर्व स्टार कर्ट एंगल ने कहा वो निश्चित रूप से WWE में आ रहे हैं लेकिन समय अभी कुछ डिसाइडेड नहीं है।
एंगलाने ये भी कहा की उनकी और ट्रिपल एच की छह हफ्ते पहले बात हुई थी, और उनके अनुसार फोन पर इन दोनों ने एंगल की वापसी की बातें की, जो काफी समय बाद हुआ है।
आपको बता दें की कुछ दिनों पहले कर्ट एंगल के साथ कई बड़े स्टार्स से WWE ने संपर्क साधा था। ऐसा कहा जा रहा है की स्मैकडाउन और रॉ ड्राफ्ट में इन सब स्टार्स के आने की खबर है।
इस बात की घोषणा पहले हो गई है की आने वाली जुलाई में रॉ और स्मैकडाउन अलग हो जाएंगे, और यहाँ स्टार्स भी अलग-अलग होंगे। WWE इसी प्लैन को सफल बनाने के लिए ये सब कदम उठा रही है।
Published 21 Jun 2016, 15:33 IST