"सैथ रॉलिंस मौजूदा समय में WWE के सबसे शानदार रैसलर है"

हाल ही में WWE 2k18 की प्रेस कॉन्प्रेंस हुई। यहां मंडे नाइट रॉ के जनरल मैनेजर कर्ट एंगल ने कई बातें बताई। खासतौर पर उन्होंने ये बताया की क्यों इसके कवर के लिए सैथ रॉलिंस को लिया गया।

Ad
youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस को हाल ही में WWE 2K18 गेम के कवर पेज के लिया गया है। ये गेम पूरी दुनिया में 18 अक्टूबर को रिलीज होगा। कर्ट एंगल ने इसी गेम के तहत प्रेस कॉन्फ्रेेंस की। जहां उन्होंने इस गेम और सैथ रॉलिंस के बारे में बात की। कर्ट एंगल ने कहा कि," सैथ रॉलिंस जैसे सुपरस्टार के साथ काम करना मेरा सौभाग्य है। WWE में वो इस समय सबसे शानदार रैसलर है। उनका फ्यूचर यहां पर सबसे अच्छा है।" कर्ट एंंगल की इस बात से अब ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि WWE इन दोनों की फ्यूड की तैयारी कर रहा है। इस साल के शुरूआत में भी कई अफवाहें और रिपोर्ट में ये कहा जा रहा था कि समरस्लैम में कर्ट एंगल का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ हो सकता है। WWE रोस्टर में सैथ रॉलिंस इस समय सबसे शानदार रैसलर हैं। अगर कर्ट एंगल की फाइट उनके साथ होती है तो ये उनके लिए काफी अच्छी बात होगी। क्योंकि इतने बड़े सुपरस्टार के साथ रिंग में वापसी करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। अब इंतजार है सैथ रॉलिंस के जवाब का। हो सकता है कि अगले हफ्ते रॉ में सैथ रॉलिंस कर्ट एंगल की इस बात पर कोई टिप्पणी करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications