Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का काफी समय से डॉमिनेशन देखने को मिल रहा है। कई फैंस का मानना है कि रेंस हॉलीवुड में जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। रेंस ने भी खुद फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। हाल ही में कर्ट एंगल (Kurt Angle) ने रेंस के एक्टिंग करियर और WWE छोड़ने को लेकर भविष्यवाणी की है।The Kurt Angle Show के हालिया एपिसोड में Hall of Famer ने कई चीज़ों को लेकर बात की। कर्ट एंगल ने यहां रोमन रेंस के करियर पर अपनी राय दी है। साथ ही बताया कि अगले 5 सालों के अंदर रेंस WWE छोड़कर चले जाएंगे। एंगल ने दावा किया कि ट्राइबल चीफ काफी बड़े मूवी स्टार बनेंगे। उन्होंने कहा,"रोमन रेंस अगले 5 सालों में WWE का हिस्सा नहीं रहेंगे। वो काफी बड़े मूव स्टार बनने वाले हैं। यह होने वाला है, जरूर होने वाला है। इसमें कोई शक नहीं है। उनके पास शानदार लुक है, वो टैलेंटेड हैं और वो स्मार्ट भी हैं। वो जरूर एक मूवी स्टार बनेंगे।"𝐇𝐚𝐧𝐝𝐲 ⸜❤︎⸝‍ ᴿᵒᵐᵃⁿ ᴿᵉⁱᵍⁿˢ 1000ᵈᵃʸˢ@_RomansLegacyCelebrating 1002+421 days of greatness and domination at the highest level! Roman Reigns in #GodMode twitter.com/i/web/status/1…11023Celebrating 1002+421 days of greatness and domination at the highest level! 🔥Roman Reigns in #GodMode twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/fhXborrt8Fइन चीज़ों के अलावा एंगल का यह भी मानना है कि रोमन रेंस कम से कम एक और साल तक चैंपियन रहने वाले हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी बोला कि शायद ट्राइबल चीफ का टाइटल रन 10 सालों का भी रह सकता है। कर्ट को साफ तौर पर लगता है कि रोमन का भविष्य जरूर अच्छा रहने वाला है।WWE सुपरस्टार Roman Reigns को एक्टिंग का ज्यादा अनुभव नहीं हैरोमन रेंस को अभी एक्टिंग का उतना ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने कुछ ही मौकों पर फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। 2020 में रेंस The Wrong Missy में छोटा किरदार निभाते हुए नज़र आए थे। साथ ही उन्होंने एनिमेटेड स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म Rumble में अपनी आवाज़ दी थी। रोमन रेंस का अभी तक का सबसे बड़ा किरदार Fast & Furious Presents: Hobbs & Shaw में आया था, जहां उन्होंने माटेओ हॉब्स का किरदार निभाया था। देखना होगा कि रोमन का एक्टिंग करियर कैसे रहता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।