कर्ट एंगल ने डीन एंब्रोज की रिंग में वापसी की तारीख बताई?

कर्ट एंगल ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने यहां पर पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज की इंजरी के बारे में अपडेट दिया। दिसंबर 2017 में मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में एंब्रोज को बैकस्टेज में समोआ जो, शेमस और सिजेरो ने बुरी तरह पीट दिया था। इसके बाद उन्हें जबरदस्त इंजरी आ गई थी। करीब 9 महीने के लिए वो एक्शन से बाहर हो गए। डॉक्टर्स ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके हाथ के मशल्स में चोट आ गई है और वो 9 महीने तक रिंग में नहीं आ पाएंगे। पिछले साल इसी वजह से शील्ड का रियूनियन भी बेकार हो गया था। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज साथ नजर आए थे। पहले रोमन रेंस बीमार पड़ गए और इसके बाद डीन एंब्रोज बाहर हो गए थे। WWE की पूरी प्लानिंग फेल हो गई। अब फैंस डीन एंब्रोज की वापसी का इंतजार कर रहे है। फेसबुक सैशन में रॉ जनरल मैनेजर कर्ट एंगल ने डीन एंब्रोज से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया। कर्ट एंगल के अनुसार, वो धीरे-धीरे सही हो रहे है। ट्रेनिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है और जल्द ही वो WWE में वापसी कर लेंगे। मेरे से रोज ये ही सवाल पूछा जाता है। मैं नहीं जानता की वो कितने पॉपुलर है। लेकिन जल्द से जल्द वो आपको रिंग में नजर आएंगे। मैं वादा करता हूं कि वो जल्द ही वापस आएंगे।" फैंस उम्मीद कर रहे है कि समरस्लैम में डीन एंब्रोज वापसी करेंगे। और अगर ऐसा होता है तो फिर वो आकर क्या करेंगे? ये सबसे बड़ा सवाल है। क्या वो हील टर्न लेंगे? क्या शील्ड का दोबारा रियूनियन होगा? अगस्त के महीने में वो रिंग में वापसी जरूर कर लेंगे। जिस हिसाब से कर्ट एंगल ने बयान दिया है उससे साफ है कि समरस्लैम से पहले वो रिंग में एक्शन करते हुए नजर आएंगे। कर्ट एंगल ने सीधा-सीधा समरस्लैम में वापसी की ओर संकेत दिया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications