WrestlingNews.Co के पॉल डेविस ने बताया कि विंस मैकमैहन, कर्ट एंगल को फिर से साइन करना चाहते हैं। कर्ट एंगल को WWE और विंस मैकमैहन ने अप्रैल 2020 के दौरान रिलीज कर दिया था। बताया जा रहा है कि विंस मैकमैहन नहीं चाहते कि कर्ट एंगल किसी दूसरी कंपनी का हिस्सा बने। खासतौर पर AEW जो इस वक्त WWE की सबसे बड़ी दुश्मन कंपनी है। पॉल डेविस ने बताया कि कर्ट एंगल की वापसी को लेकर काफी इंतजार है। विंस मैकमैहन ने काफी सारे सुपरस्टार्स को पिछले महीने बाहर का रास्ता का दिखाया था।अगर उन्होंने कर्ट एंगल को साइन नहीं किया है तो शायद उन्हें जल्द साइन कर लेंगे। विंस मैकमैहन उन्हें खोना नहीं चाहते हैं, खासतौर पर AEW के लिए, ऐसा WWE सूत्र ने बताया हैबताया जा रहा है कि विंस मैकमैहन नहीं चाहते कि कर्ट एंगल फिर से रेसलिंग करें आने वाले 90 दिनों तक। जबकि वो नहीं चाहते कि हॉल ऑफ फेम दूसरी कंपनी में दस्तक दे। रिलीज से पहले कर्ट एंगल अपने बैकस्टेज रोल से काफी खुश थे।रिलीज के बाद भी विंस मैकमैहन ने कर्ट एंगल को WWE में बुलायाकोविड 19 के कारण कर्ट ही नहीं बल्कि काफी सारे लोगों की नौकरी दांव पर लगी। कर्ट एंगल को रिलीज के बाद NXT में स्पेशल गेस्ट रेफरी के रुप में देखा गया था। जिसमें मैट रिडल शामिल थे। वहीं कर्ट एंगल ने स्मैकडाउन में आकर मैट रिडल के मेन रोस्टर रन का ऐलान भी किया था।You're not dreaming. @RealKurtAngle is HERE in #WWENXT. It's true. It's DAMN true. pic.twitter.com/g8GVVNujv7— WWE NXT (@WWENXT) May 28, 2020WWE और विंस मैकमैहन ने हाल ही में जिन लोगों को रिलीज किया है उसके बाद से उन्हें टीवी पर देखा जा रहा है। ड्रेक मेवरिक को रिंग में लड़ते हुए देखा गया है।खैर, अब देखना होगा कि विंस मैकमैहन कब कर्ट एंगल को नया कॉन्ट्रैक्ट देते हैं।"I'M NOT LEAVING, BECAUSE I LOVE THIS. I LIVE FOR THIS. I'M NOT LEAVING UNTIL I'M THE NXT #CRUISERWEIGHT CHAMPION!" - @WWEMaverick #WWENXT pic.twitter.com/ek0UhVkGFg— WWE NXT (@WWENXT) April 30, 2020