अंडरटेकर की वापसी और मैच को लेकर कर्ट एंगल ने किया बड़ा खुलासा

अंतिम बार अंडरटेकर को ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल पीपीवी में देखा गया था। यहां रुसेव के साथ उनका कास्केट मैच हुआ था। पिछले महीने ही ये मैच हुआ था। इससे पहले वो रैसलमेनिया 34 में भी नजर आए थे। अब फैंस ये सोच रहै है कि अंडरटेकर का पूरा हो गया या फिर वो दोबारा फिर लौट कर एक्शन के लिए आएंगे। फेसबुक पेज पर कर्ट एंगल ने फैंस के सवालों के जवाब दिए। फैंस से बातचीत करते हुए एक फैन ने उनके पूछा कि आपको क्या लगता है कि अंडरटेकर दोबारा रैसलिंग करने आएंगे और इसके बाद कर्ट एंगल ने पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी। रैसलमेनिया 33 में जब मैच के बाद अंडरटेकर ने अपनी टोपी औग ग्लब्स उतार कर रिंग के बीच में रख दिए थे तो सभी ने सोच लिया था कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है। रोमन रेंस से उनकी हार हो गई थी। लेकिन इसके बाद रैसलमेनिया 34 में उन्होंने जबरदस्त वापसी कर जॉन सीना को हराया था। रैसलमेनिया 34 के बाद ही उन्होंने कास्केट मैच में रूसेव को भी हरा दिया था। इसके बाद से उनके फ्यूचर के बारे में तमाम बातें चल रही है। अंडरटेकर के फ्यूचर को लेकर कर्ट एंगल ने कहा कि,"मेरे हिसाब से वो फिर रैसलिंग करेंगे।वो अभी भी काफी अच्छे दिखते है। शानदार एथलीट वो अभी भी है।" अंडरटेकर कई सालों से रिंग में काम कर रहे है। इस समय वो बड़े इवेंट में ही नजर आते है। हालांकि उनकी उम्र भी हो गई है लेकिन अभी भी वो सभी को आगे बढ़ाते है। रैसलमेनिया 33 में वो रोमन रेंस से हार गए थे। इसके बाद अंडरटेकर की सर्जरी भी हुई थी। और पिछले दो मैचों में वो काफी अच्छे शेप में नजर आए थे। समरस्लैम में अंडरटेकर के आने की उम्मीद फैंस कर रहे है। अगर वो यहां वापसी करते है तो फिर रिंग में एक बड़ा मैच देखने को मिल सकता है। हो सकता है कि जॉन सीना के साथ फिर से वो फाइट करते हुए नजर आएं।