कर्ट एंगल ने बताया किन 3 सुपरस्टार्स को विंस मैकमैहन द्वारा पुश मिलना चाहिए

Enter caption

पूर्व WWE चैंपियन कर्ट एंगल हाल ही में फेसबुक में सवाल और जवाब सेशन का हिस्सा हुए। इस हॉल ऑफ फेमर ने यहां पर कई मुद्दों पर बातचीत की। और ये भी बताया कि विंस मैकमैहन को किन सुपरस्टार्स के ऊपर फ्यूचर के लिए फोकस करना चाहिए।

कर्ट एंगल से जब पूछा गया कि कौन से सुपरस्टार्स पुश डिजर्व करते हैं, तो कर्ट ने शार्टी जी, सेड्रिक एलेक्जेंडर और लेसी इवांस का नाम लिया। वैसे इन तीनों सुपरस्टार्स ने अपनी ताकत यहां पर दिखाई है और ये भरोसा जताया है कि वो आगे जाकर अच्छा काम कर सकते हैं। इन तीनों में अच्छा मैच देने की क्षमता है। एक रिपोर्ट के अनुसार शार्टी जी से विंस मैकमैहन काफी प्रभावित हुए है। और उन्हें वो जल्द ही बड़ा पुश दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:Raw में समोआ जो के कमेंट्री डेस्क पर नज़र आने के 5 बड़े कारण

वहीं लेसी इवांस ने भी अच्छा काम किया है। उन्होंने अब फेस टर्न ले लिया है। तो यहां से उन्हें भी बड़ा पुश मिल सकता हैं। स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए उन्होंने दावा ठोक दिया है। क्राउन ज्वेल में नटालिया के साथ फाइट कर इवांस इतिहास बना चुकी हैं।

कर्ट एंगल ने इन तीनों का नाम तो ले लिया है और तीनों से काफी अच्छे रेसलर्स हैंं। विंस मैकमैहन भी इनसे काफी प्रभावित हैं। तो देखना होगा क्या इन्हें आगे जाकर पुश मिलेगा या नहीं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now