कर्ट एंगल ने ब्रॉक लैसनर को धमकी देते हुए बदला लेने की कही बात

इस हफ्ते रॉ में लैसनर ने कर्ट एंगल को एफ 5 मार दिया। कर्ट एंगल इसके बाद बुरी तरह नीचे गिर गए। कर्ट एंंगल ने अब कहा है कि वो इसका बदला मौका आने पर जरूर लेंगे। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल के बाद से ब्रॉक लैसनर WWE टीवी पर नजर नहीं आए थे। अप्रैल के बाद से वो इस हफ्ते रॉ में आए। पहले एक्सट्रीम रूल्स में वो आने वाले थे लेकिन बाद में प्लान बदल दिया गया था। रॉ में उन्होंने वापसी की। एंगल ने उन्हें सबसे गंदा यूनिवर्सल चैंपियन क्राउड के सामने कह दिया। लैसनर को ये बाद अच्छी नहीं लगी। बाद में लैसनर ने आकर गुस्से में कर्ट एंगल को एफ 5 दे दिया। अंतिम सैगमेंट में लैसनर ने हेमन और कर्ट एंगल दोनों को परेशान किया। हाल ही में फेसबुक में फैंस के सवालों का जवाब देते हुए इस बारे में कर्ट एंगल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि,"मैं इस बात का बदला जरूर आगे लूंगा। समरस्लैम में वो टाइटल हार जाएंगे तो उन्हें सस्पेंड कर दूंगा। मैं रोमन रेंस का अब समर्थन करूंगा। आप देखना पक्का वो यहां हारेंगे। मैं पलटवार जरूर लैसनर पर करूंगा।" एंगल इस समय रॉ में सबसे पॉवरफुल आदमी हैं। लैसनर अपना टाइटल समरस्लैम में डिफेंड करेंगे। ब्रॉन स्ट्रोमैन के पास मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट है। और कर्ट एंगल के पास कई ऐसा कारण है जिससे वो लैसनर के खिलाफ अपना बदला ले सकते हैं। कर्ट एंगल के अलावा पॉल हेमन पर भी लैसनर ने अटैक किया। अभी रॉ के तीन एपिसोड और बचे हुए है।लैसनर अभी यहां मौजूद रहेंगे। ऐसे में हो सकता है कि कर्ट एंगल कोई रणनीति इसके खिलाफ अपना सकते हैं। 19 अगस्त को समरस्लैम का आयोजन होगा। रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉक लैसनर को मुकाबला करना हैं। इसके बाद ब्रॉक लैसनर कंपनी छोड़ देंगे। और रोमन रेंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications