मिक फोली की जगह जल्द ही Raw के नए जनरल मैनेजर बन सकते हैं कर्ट एंगल

Cagesideseats के अनुसार जल्दी है मिक फोली रॉ के जनरल मैनेजर का पद छोड़ सकते है और उनकी जगह कर्ट एंगल नए मैनेजर बन सकते है। हालांकि ये पहली बार नहीं कहा जा रहा है। इससे पहले भी कई अफवाहें सामने आती रही है कि कर्ट एंगल नए मैनेजर बनेेंगे। कुछ दिन पहले कर्ट एंगल ने भी रैसलिंग करने से मना किया था। जिसका साफ-साफ मतलब है कि वो नॉन रैसलिंग के तौर पर ऑन स्क्रीन पर नजर आएंगे। इस साल 16 जनवरी को WWE ने घोषणा की थी कि चार बार के WWE चैंपियन को हॉल ऑफ फेम 2017 में शामिल किया गया है। कर्ट एंगल ने साल 2006 में WWE छोड़ दी थी। TNA में भी वो काफी नजर आए। TNA इतिहास में कर्ट एंगल सबसे अच्छे रैसलर माने जाते है। यहां पर उन्हें काफी सफलता मिली। उन्होंने कंपनी को भी काफी यहां पर फायदा पहुंचाया। साथ ही कई टाइटल अपने नाम किए। कर्ट एंगल छह बार TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, 2 बार TNA टैग टीम चैंपियन और TNA एक्स डिवीजन में एक बार चैंपियन रह चुके है।

Ad
youtube-cover
Ad

जब कर्ट एंगल को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया तो सभी को लग गया कि वो अब एक बार रिंग में जरूर नजर आएंगे। हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। वैसे जनरल मैनेजर को रोल कर्ट एंगल के लिए सबसे अच्छा है। अगर अफवाहें सही साबित हुए तो ऐसा ही होने वाला है। मिक फोली को अपनी हिप सर्जरी के लिए जाना है। तो हो सकता है कि जल्द से जल्द कर्ट एंगल उनकी जगह लें। कुछ हफ्तों से मंडे नाइट रॉ में स्टैफनी और मिक फोली के बीच तनावपूर्ण माहौल भी देखने को नजर आया। ऐसा लगा कि स्टैफनी अपना वश मिक पर चला रही है। मिक को भी ये सब अच्छा नहीं लगा। हो सकता है कि वो जल्द ही इस पद को छोड़ दें। और उनकी जगह रैसलमेनिया से पहले कर्ट एंगल आ सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications