मंडे नाइट रॉ के जनरल मैनेजर कर्ट एंगल ने सोशल मीडिया पर स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर डेनियल ब्रायन को लेकर ट्वीट किया है। खासतौर पर इस ट्वीट में उन्होंने केविन ओवंस द्वारा विंस मैकमैहन के सिर पर मारने पर जोर दिया है। The headbutt heard around the world. This would never have occurred on my show, under my watch. #Itstruehttps://t.co/0FaFmaFF0b — Kurt Angle (@RealKurtAngle) September 13, 2017 इस नोट में केविन ओवंस ने विंस मैकमैहन के सिर पर मारकर गिराने की बात कही है। उन्होंने ये भी कहा की केविन और मैकमैहन का ये सैगमेंट उन्होंने नहीं देखा और ना ही उन्हें पता था। इस हफ्ते 4 साल बाद स्मैकडाउन लाइव में विंस मैकमैहन ने वापसी की। शेन मैकमैहन और केविन के बीच पिछले हफ्ते काफी लड़ाई हुई थी। इसी को सुलझाने विंस मैकमैहन इस हफ्ते स्मैकडाउन में आए। इस सैगमेंट के बाद ये हैडलाइन बन गई की केविन ओवंस ने सिर से मारकर विंस मैैकमैहन को नीचे गिरा दिया। हालांकि इसके बाद भी केविन ओवंस उनके ऊपर अटैक करते रहे। यहीं नहीं हंगामा इतना बढ़ गया की बैकस्टेज से स्टेफनी मैकमैहन भी वहां पर आ गई। पूरी रैसलिंग कम्यूनिटी अब इस सैगमेंट की चर्चा कर रही है। रॉ के जनरल मैनेजर ने एक नोट में ये कहा है की, सिर से मारने की घटना पूरी दुनिया में छा गई है। ये मेरे शो में नहीं हुआ। मेरी देखरेख में नहीं हुआ। कर्ट एंगल का कहना था की केविन और विंस की घटना को ऑउट ऑफ कंट्रोल ले जाने की अनुमति उनके शो में नहीं है। उनकी देखरेख में तो कभी नहीं होगा। विंस मैकमैहन अब शेन मैकमैहन को हैल इन ए सैल तक फिर से शेन मैकमैहन को कमिश्नर बना देंगे। अगले हफ्ते होने वाले स्मैकडाउन में केविन ओवंस और शेन मैकमैहन के बीच झड़प देखने को मिल सकती है। शेन यहां पर अपने पिता का बदला ले सकते हैं। फैंस को अब इस स्टोरीलाइन का आगे भी इंतजार है। क्योंकि इसकी शुरूआत काफी शानदार हुई है।