WrestleMania के बाद SmackDown और RAW के एपिसोड में नजर आ सकते हैं कर्ट एंगल

PWInsider के अनुसार कर्ट एंगल रैसलमेनिया 33 के बाद स्मैकडाउन या रॉ के एपिसोड में नजर आ सकते है। PWI के माइक जॉनसन के अनुसार उनके एक करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि वो वापस आएंगे। अब कर्ट एंगल की वापसी को कंपनी किस तरीके से शानदार बनाती है ये देखने वाली बात होगी। कर्ट एंगल तब हाइलाइट में आए जब उन्हें 2017 हॉल ऑफ फेम के लिए शामिल किया गया। 30 मार्च को इसकी सैरमनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार कर्ट एंगल रॉ के जनरल मैनेजर के रोल के रूप में भी नजर आ सकते है, वो मिक फोली की जगह ले सकते है। क्योंकि काफी टाइम से मिक फोली के इस पद को छोड़ने की बात चल रही है। हालांकि WWE ने अभी इस बात की ये पुष्टि नहीं की है कि वो टीवी में कब नजर आएंगे। लेकिन जल्द ही वो नजर आएंगे। रैसलमेनिया के बाद रॉ और स्मैकडाउन काफी खास होगी, और कर्ट एंगल का इसके बाद आना इस साल का सबसे अच्छा मूमेंट होगा। वैसे रैसलमेनिया 30 के बाद का रॉ काफी खास रहा था। इस तरह की उम्मीद फैंस इस बार भी कर रहे है। फैंस की नजरें भी रैसलमेनिया के बाद होने वाले रॉ और स्मैकडाउन पर रहती है। अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि कर्ट एंगल कब आएंगे। एंगल खुद कह चुके है हॉल ऑफ फेम के बाद ही वो कुछ निर्णय ले पाएंगे। लेकिन एंगल ये बात कह चुके है कि वो अंतिम बार रिंग में जरूर नजर आएंगे। ये बात उन्होंने ट्रिपल एच से भी कही थी। ट्रिपल एच ने भी कहा था की सैरेमनी के बाद ये पक्का होगा। मिक फोली को अब रॉ से निकालने की पूरी कोशिश की जा रही थी। मिक फोली की जगह कर्ट एंगल सबसे अच्छे रहेंगे। और सभी को उम्मीद है कि वो रैसलमेनिया के बाद नजर आएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications