ट्रिपल एच और कर्ट एंगल के 'द शील्ड' में शामिल होने को लेकर दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

WrestlingInc.com को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। एक्सट्रीम रूल्स में फैंस का रिएक्शन और शील्ड के बारे में उन्होंने बहुत कुछ यहां पर बताया। शील्ड का डेब्यू साल 2013 में हुआ था। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने धमाल मचा दिया था। लेकिन शील्ड तब टूटी जब सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एंब्रोज पर हमला कर दिया था। इसके बाद ट्रिपल एच और रैंडी ऑर्टन के साथ सैथ रॉलिंस मिल गए थे। इन तीनों ने फिर से साल 2017 में शील्ड का रीयूनियन किया। इंजरी और हैल्थ की वजह से ये ज्यादा फिर टिक नहीं पाया। रोमन रेंस जब हैल्थ के कारण बाहर हुए तो टीएलसी में उनकी जगह कर्ट एंगल को शामिल किया गया और वहीं हाउस शो में ट्रिपल एच ने इनका साथ दिया। ट्रिपल एच और कर्ट एंगल के शील्ड मैंंबर बनने पर सैथ रॉलिंस ने कहा,"टाइमिंग बहुत सही थी लेकिन कई कारण इसके पीछे रहे थे। कर्ट एंगल और ट्रिपल एच का आना थोड़ा मजाक था लेकिन कंडीशन कुछ ऐसी थी की करना पड़ा। रोमन रेंस और डीन एंब्रोज के साथ दिक्त हो गई। इस कारण जो प्रोसेस था उसमें भी दिक्कत हुई। लेकिन इसमें आप कुछ नहीं कर सकते। ये बिजनेस में होते रहता है। जिंदगी में भी ये सब देखते रहते है। हमें एडजस्ट करके आगे बढ़ना होता है। और यहीं हमने उस टाइम पर किया था। ट्रिपल एच और कर्ट के साथ काम करना भी मुश्किल था वो भी अचानक। लेकिन अंत में सब कुछ ठीक हो जाता हैं।"

समरस्लैम में सैथ रॉलिंस का मुकाबला डॉल्फ जिगलर के साथ होगा। ये इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच होगा। सैथ रॉलिंस के साथ कॉर्नर पर डीन एंब्रोज रहेंगे तो वहीं जिगलर के साथ मैकइंटायर रहेंगे। इस मैच में फैंस को कुछ सरप्राइज मिलने की उम्मीद जरूर है।