रोमन रेंस को फैंस आखिर क्यों "बू" करते हैं?

Enter caption

सुपरस्टार रोमन रेंस आज के समय के सबसे पसंदीदा रैसलर है। देखा जाए तो एक तरफ रोमन रेंस के फैंस की संख्या भी बहुत है, वहीं दूसरी तरह उनसे नफरत करने वाले फैंस भी कम नहीं है। रिंग के अंदर और बाहर का माहौल भी किसी को समझ नहीं आता है। क्योंकि रिंग के अंदर फैंस उन्हें कभी चीयर करते है तो कभी बू करते है। रोमन रेंस का कोई दोस्त हो या दुश्मन तारीफ सभी करते है।

Ad

इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि लॉकर रूम के अंदर रोमन रेंस की सभी सुपरस्टार्स द्वारा काफी इज्जत की जाती है। उन्हें लॉकर रूम के लीडर के तौर पर देखा जाता है। रोमन रेंस की फाइटिंग स्किल और उनका दूसरों को सम्मान देना सभी को पसंद है।

रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस ने अंडरटेकर को हराया था। तब से कई फैंस उन्हें नफरत भरी निगाहों से देखते है। फिर भी पूरा करियर देखा जाए तो WWE में रोमन रेंस ने काफी अच्छे मैच दिए है। रोमन रेंस इस समय रॉ ब्रांड में काम कर रहे है लेकिन स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स भी उनकी तारीफ करते है। कई सुपरस्टार्स तो उन्हें अपना आदर्श मानते है। रूसेव के साथ इस समय रूसेव डे में एडन इंग्लिश है। उन्होंने तो साफ तौर पर ट्वीट कर के कहा था कि रोमन रेंस उनके आदर्श है।

रोमन रेंस ने एक खास बात ये है कि वो रिंग में जितना समय देते है उतना ही लॉकर रूम में भी देते है। इस बात को कोई नकार नहीं सकता कि रोमन रेंस एक बड़े रैसलर है। विंस मैकमैहन भी उनकी काफी तारीफ करते है और हमेशा उन्हें पुश देते है। रिंग में उन्हें बू इसलिए किया जाता है क्योंकि उन्हें पिछले कुछ सालों में हद से ज्यादा पुश दिया गया है। हां पिछले साल एक समय आया था जब उन्हें रिंग में चीयर किया गया था। जब शील्ड का रीयूनियन हुआ था। लेकिन वो फेल हो गया। इसके बाद WWE ने बहुत ऐसे काम किए जिससे रोमन को रिंग में चीयर फैंस कर सकें। लेकिन अभी भी ऐसा नहीं हो पाया है।

रोमन रेंस जिस तरीके का काम करते है वो तारीफ के काबिल तो हैं ही। कहीं ना कहीं देखा जाए तो WWE की भी बड़ी गलती रही है। समय पर उन्हें पुश ना देना। और लगातार उन्हें मेन इवेंट में शामिल करना। ब्रॉक लैसनर जैसे सुपरस्टार्स से लगातार उनकी फाइट कराना। यहीं वजह है कि कई फैंस उनसे नफरत करते है। हालांकि रोमन रेंस को भी अपने करेक्टर में बदलाव लाना चाहिए।अगर ऐसा जल्द नहीं हुआ तो सभी प्लानिंग फेल हो सकती है। हाल ही में रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले का मैच हुआ था। इस मेैच में भी रोमन रेंस को काफी बू किया गया था। समरस्लैम में फिर से ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच मैच होगा। यहां तो एरीना का माहौल ही कुछ अलग सा होगा। क्योंकि यहां दोनों सुपरस्टार्स को बू किया जाएगा। भारत में रोमन रेंस को फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते है। लेकिन भारत के बाहर रोमन रेंस का प्रतिशत कुछ अच्छा नहीं रहा है।

एक बात तो तय है कि WWE को फैंस के अनुसार चलता पड़ेगा। कब तक आखिर रोमन रेंस को पुश मिलता रहेगा? कब तक और सुपरस्टार्स उनकी वजह से आगे नहीं जा पाएंगे? आखिर रोमन रेंस के साथ ही ऐसा क्यों किया जाता है? ये सब सवाल ऐसे है जो फैंस के जेहन में घूम रहे है। रोमन रेंस को जल्द ही अपने करेक्टर में बदलाव करना पड़ेगा। शायद वहीं से उनकी कहानी पलट सकती है और फैंस उन्हें चीयर कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications